{"_id":"1b885f8753c159f637b83b118548f28d","slug":"aurora-murder-accused-arrested-from-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का आरोपी बिहार के नालंदा से गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का आरोपी बिहार के नालंदा से गिरफ्तार
कैथल
Updated Fri, 25 Apr 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
करीब एक माह पूर्व गुहणा क्षेत्र के ईंट भट्ठा पर काम करने वाले युवक की हत्या के मामले में सदर पुलिस ने नालंदा बिहार में रेड करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या की वजह शराब पीते समय मामूली कहासुनी की रंजिश बताई गई है। बिहार शरीफ न्यायालय से हासिल तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड उपरांत आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने माधोपुर जिला नालंदा बिहार वासी दो भाई हरदेव और नरदेव निहालगीरी ईंट भट्ठा पर पथाई का कार्य करते हुए अपने-अपने परिवार सहित भट्ठे पर रहते थे।
18 मार्च की शाम नरदेव अपने पड़ोस की झुग्गी में रहने वाले रवि वासी जान्ना बिहार के साथ गुहणा में खाद्य सामग्री खरीदने के लिए गया। लेकिन देर तक वापस नहीं आने पर उसका भाई हरदेव अपनी भतीजे सहित उसकी तलाश में गांव जा रहा था, तो गांव के नजदीक गेहूं के खेत में उसे नरदेव का शव मिला। उसी रात से रवि और उसका पिता दलीप परिवार सहित गायब हो गए।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने पिता पुत्र की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से तीन मई तक गिरफ्तारी वारंट जारी करवाए थे। इसके बाद सदर पुलिस की टीम ने नालंदा के गांव जान्ना से आरोपी दलीप को 21 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया।