{"_id":"684d60064029f081340ca655","slug":"attackers-killed-a-teenager-in-kaithal-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: हमलावरों ने पुरानी रंजिश में किशोर पर किया हमला, सीने में मारे चाकू, जयमल की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: हमलावरों ने पुरानी रंजिश में किशोर पर किया हमला, सीने में मारे चाकू, जयमल की हुई मौत
Sat, 14 Jun 2025 05:12 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 14 Jun 2025 05:12 PM IST
सार
पुरानी रंजीश में हमलावरों ने एक लड़के पर हमला कर दिया और उसके सीने में चाकू मारकर उसको मौत के घाट उतार दिया। मृतक लड़का परिवार का एकमात्र सहारा था और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
जयमल, मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव थेह मुकेरियां में शुक्रवार रात एक 17 साल के लड़के पर पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने चाकू और डंडों से हमला कर दिया। लड़के की पहचान जयमल के तौर पर हुई है। हमलावरों ने जयमल के सीने पर कई बार चाकू मारे, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए, जिसके बाद हमलावर भाग निकले। परिजन जयमल को पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में हत्या का शक
मृतक जयमल गांव थेह मुकेरियां का निवासी था। परिजनों के अनुसार, जयमल की सन्नी और विक्की नाम के दो युवकों से पुरानी रंजिश थी। शुक्रवार रात इन्हीं दोनों ने जयमल को स्कूल के पास बुलाकर हमला किया। गुहला पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि, हत्या के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
गुहला थाना एसएचओ विजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है। जयमल के शव का पटियाला में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस सन्नी और विक्की की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
जयमल था परिवार का एकमात्र सहारा
बता दें कि मृतक लड़के परिवार में उसकी मां, पिता और एक बहन हैं। पिता और बहन शारीरिक रूप से अक्षम हैं। जयमल मजदूरी कर परिवार का एकमात्र सहारा था। उसकी मौत से परिवार में शोक है।
ये भी पढ़ें: Ambala: छबील स्टॉल को कैंटर ने मारी टक्कर, एक शख्स की हुई मौत और पांच लोग घायल