फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   attack on tent house owner with khief

टेंट हाउस मालिक पर चाकू से किया हमला, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
attack on tent house owner with khief
पैसे के लेनदेन के चलते टेंट हाउस मालिक ने कुछ लोगों पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ऋषि नगर कॉलोनी निवासी संदीप उर्फ दीपू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शहर में उसकी टेंट की दुकान है। वह सजावट व कैटरिंग का काम भी करता है। उसने बताया कि रसूलपुर निवासी मनमोहन पांच जनवरी को उसकी दुकान पर आया। उसने कहा कि सात जनवरी को उसके बेटे की शादी है। शादी में टेंट और डेकोरेशन करवानी है। इसके लिए दोनों में चार लाख 70 हजार रुपये में टेंट व डेकोरेशन का कार्य करना तय हुआ। इसके बाद उसने शादी में टेंट व डेकोरेशन का कार्य कर दिया। इसके बाद वह काम के पैसे मांगने के लिए मनमोहन के पास गया तो मोहन ने एक लाख 50 हजार रुपये दे दिए। बकाया राशि कुछ दिनों बाद देने के लिए बोला। पीड़ित ने बताया कि 21 मई को वह मनमोहन से पैसे मांगने गया तो वहां मनमोहन, उसका लड़का प्रभजोत, पत्नी अमृत कौर व मौसी का लड़का हैप्पी मौजूद थे। इसके अलावा तीन-चार युवक खड़े थे। पैसे मांगने पर मनमोहन सिंह ने उससे गाली गलौच की और उसके बेटे प्रभजोत ने उस पर चाकू से व मनमोहन ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। अमृत कौर व हैप्पी ने थप्पड़ मारे। इसके बाद सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed