फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Attack on public education will not be tolerated: Rampal

Kaithal News: सार्वजनिक शिक्षा पर हमला बर्दाश्त नहीं ः रामपाल

Fri, 02 Jan 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 02 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Attack on public education will not be tolerated: Rampal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ (संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला स्तरीय सम्मेलन जवाहर पार्क में आयोजित हुआ। इसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा की गई और सार्वजनिक शिक्षा के ढांचे को कमजोर करने के प्रयासों का कड़ा विरोध किया गया। राज्य महासचिव रामपाल शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक शिक्षा पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

कन्वेंशन में संगठन की जनवादी कार्यप्रणाली पर यमुनानगर के जिला प्रधान संजय कंबोज ने भी अपनी बात रखी। दोनों वक्ताओं ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 की आड़ में सरकार शिक्षा के सार्वजनिक ढांचे को लगातार सीमित कर रही है। सरकारी स्कूलों में सभी विषयों और प्राथमिक स्तर पर सभी कक्षाओं में अध्यापकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विज्ञापन


शिक्षकों ने विधानसभा सत्र का हवाला देते हुए कहा कि 2 मार्च 2025 को शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए जवाब के अनुसार प्रदेश में 15,659 शिक्षकों के पद खाली हैं, लेकिन अब राशनलाइजेशन के नाम पर इनमें से 14,455 पद समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी नीति के तहत हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत अध्यापकों को हटाया गया था, जिनकी संगठन के दबाव में विभाग में वापसी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने संगठन से शीघ्र बातचीत कर सार्वजनिक शिक्षा को नुकसान पहुंचाने वाले नॉर्म्स में बदलाव नहीं किया, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। कन्वेंशन की अध्यक्षता जिला प्रधान रामफल दयोहरा ने की, जबकि संचालन जिला सचिव अमरनाथ किठानिया ने किया।


उपप्रधान कपिल सिरोही, जिला प्रधान ओमपाल भाल, जिला सचिव

शिवचरण, वरिष्ठ उपप्रधान छज्जू राम, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला वरिष्ठ उपप्रधान विद्यावती, सहसचिव शमशेर कालिया, कृष्ण आर्य, सतपाल पांचाल, जोगिंद्र सिंह,

सोनिया, विद्या देवी, सुरेंद्र पहलवान, विक्की टांक, पवन कुमार व अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed