{"_id":"5f76252a8ebc3e75047cdbaa","slug":"attack-kaithal-news-knl460867110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस की घटना के विरोध में प्रदर्शन के बीच शरारती तत्वों ने किया पुलिस पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस की घटना के विरोध में प्रदर्शन के बीच शरारती तत्वों ने किया पुलिस पर पथराव
विज्ञापन
attack
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हाथरस जिले में युवती से दुष्कर्म और हत्या के मामले में प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच में से कुछ शरारती तत्वों ने सर छोटू राम चौक पर पुलिस पर पथराव कर दिया। बाद में भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने स्थिति पर काबू पाया। इस दौरान शरारती तत्व मौके से भागने में सफल रहे।
घटना वीरवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। इस दौरान प्रदर्शनकारी करनाल रोड से होकर प्रदर्शन करते हुए नए बस स्टैंड के पास सर छोटूराम चौक पर पहुंचे। इस दौरान उनके बीच कुछ लोगों ने चौक पर जाम लगाने का प्रयास किया। जब मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर ही पत्थर और्र इंटे फेंकनी शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी। डीएसपी कुलवंत सिंह और डीएसपी दलीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पूर्व आरोपी चौक के साथ लगती गलियों और खाली जगहों से फरार हो गए। इस दौरान एक पुलिसकर्मी कंधे पर पत्थर लगने के कारण चोटिल हो गया।
घटना के काफी समय बाद तक भी पत्थर सड़क पर पड़े रहे। शरारती तत्वों के वहां से जाने के पुलिसकर्मियों ने अन्य लोगों के सहयोग से सड़क पर पड़ी ईंटों और पत्थरों को उठाया। पत्थरबाजी के दौरान सड़क पर यातायात तो बाधित हुआ ही, साथ में वहां से गुजर रहे वाहन चालकों में भी भय का माहौल रहा। मामला शांत होने के बाद ही वाहन चालकों ने चौक क्रॉस किया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे डीएसपी दलीप सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा पत्थरबाजों की पहचान की जाएगी। जिन लोगों ने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया है। उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।