फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   As the cold increases, sales of heaters and geysers surge.

Kaithal News: ठंड बढ़ी तो हीटर और गीजर की बिक्री में उछाल

Sun, 18 Jan 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 18 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
As the cold increases, sales of heaters and geysers surge.
छात्रावास रोड पर दुकान पर रखा  रूम हीटर - फोटो : 1
कैथल।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ ही ठंड का असर बढ़ने लगा है, जिसका सीधा असर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोग अब हीटिंग उपकरणों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। शहर के इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में रूम हीटर, हीट रॉड, गीजर सहित अन्य इलेक्ट्रिक सामानों की बिक्री में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे दुकानदारों के कारोबार में भी तेजी देखने को मिल रही है। दुकानदार संजय ने बताया कि इन दिनों रूम हीटर की मांग सबसे अधिक है। बाजार में अलग-अलग कंपनियों और ब्रांड के रूम हीटर उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 600 रुपये से लेकर 12,50 रुपये तक है। ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार हीटर की खरीद कर रहे हैं। इसके अलावा हीट रॉड की भी अच्छी बिक्री हो रही है, जिनकी कीमत 250 रुपये से 500 रुपये तक है। दुकानदार संजय ने बताया कि दुकान पर भी लोग हीटर का उपयोग कर रहे हैं। शहर में गीजर की मांग भी बढ़ी है, गीजर की कीमत उसकी क्षमता और ब्रांड के अनुसार तय की जाती है, 4,500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक है।

हीट रॉड को प्राथमिकता
सर्दी बढ़ने के साथ ही लोग गर्म पानी की सुविधा के लिए गीजर लगवा रहे हैं। वहीं, ग्रामीण इलाकों में हीट रॉड की मांग ज्यादा देखने को मिल रही है। दुकानदारों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा अधिक रहता है, जिससे ठंड का प्रभाव ज्यादा होता है। ऐसे में लोग कम कीमत और आसानी से इस्तेमाल होने वाली हीट रॉड को प्राथमिकता दे रहे हैं। ठंड से राहत पाने के लिए लोग अपनी जरूरत के अनुसार हीटिंग उपकरणों की खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बाजार में चहल-पहल बनी हुई है।

छात्रावास रोड पर दुकान पर रखा  रूम हीटर

छात्रावास रोड पर दुकान पर रखा  रूम हीटर- फोटो : 1

छात्रावास रोड पर दुकान पर रखा  रूम हीटर

छात्रावास रोड पर दुकान पर रखा  रूम हीटर- फोटो : 1

छात्रावास रोड पर दुकान पर रखा  रूम हीटर

छात्रावास रोड पर दुकान पर रखा  रूम हीटर- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed