फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   As the cold increases, patients suffering from back pain and joint stiffness increase.

Kaithal News: ठंड बढ़ते ही कमर दर्द और जोड़ों की अकड़न के मरीज बढ़े

Mon, 26 Jan 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 26 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
As the cold increases, patients suffering from back pain and joint stiffness increase.
कैथल ।
विज्ञापन

ठंडी शीतलहर के साथ ही जिला नागरिक अस्पताल में कमर दर्द, जोड़ों की जकड़न और मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 40 के करीब मरीज केवल कमर दर्द की समस्या को लेकर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार ठंड से पहले करीब 20 मरीज रोजाना अस्पताल में आ रहे थे। सुबह आठ बजे ही फिजिशियन ओपीडी पर मरीज पहुंचना शुरू हो जाते हैं। चिकित्सकों के अनुसार तापमान गिरने से शरीर की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे नसों पर दबाव बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। इसका असर सीधे तौर पर कमर, गर्दन और घुटनों पर पड़ता है।अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीज राजेंद्र, रामकुमार, मंजीत, सुरेंद्र, कोलू सिंह, रामजन का कहना है कि कमर दर्द के कारण रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो गया है। लोगों ने बताया कि सुबह के समय कमर में दर्द अधिक बढ़ जाता है, जिससे बिस्तर से उठना तक कठिन हो जाता है। अचानक उठने-बैठने या झटका लगने से मांसपेशियों में खिंचाव का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि ठंड के मौसम में शरीर की मांसपेशियां और नसें सिकुड़ने से कमर दर्द और जोड़ों की अकड़न की समस्या बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे लंबे समय तक एक ही स्थिति में न बैठें और हर आधे से एक घंटे में उठकर थोड़ा चलें-फिरें। उन्होंने सर्दियों में हल्की एक्सरसाइज करने, गुनगुने पानी पीने और योगा करने की सलाह दी, ताकि मांसपेशियों में लचीलापन बना रहे और दर्द की समस्या से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed