फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arrangements fro Jat Society election complete

जाट हाई स्कूल सोसाइटी के चुनावों के लिए सभी इंतजाम पूरे: रिटर्निंग अधिकारी

Sat, 16 Jan 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Sat, 16 Jan 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Arrangements fro Jat Society election complete
 
विज्ञापन


जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान, उप-प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष सहित 11 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। चुनाव अधिकारी रामकिशन ढांडा ने बताया कि इस चुनाव के लिए 17 जनवरी को मतदान जाट शिक्षण संस्थान के बीएड कॉलेज की लाइब्रेरी हाल में होगा जहां मतदान केंद्र स्थापित कर दिया गया है।

इस मतदान केंद्र में 75 कॉलेजियम के चुने हुए सदस्य प्रधान, उप-प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए अलग-अलग मतदान करने के साथ-साथ एक बूथ में 11 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव भी करेंगे। इसके लिए लाइब्रेरी हाल में 5 बूथ स्थापित किए गए हैं जहां अलग-अलग से पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतदान किया जा सकेगा। चुनाव अधिकारी रामकिशन ढांडा व रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम कलायत के प्रतिनिधि सुरेश सेतिया ने अपनी देख-रेख में मतदान केंद्र स्थापित करवाया।
विज्ञापन


रामकिशन ढांडा ने बताया कि हर मतदाता को 15 वोट डालने होंगे जिसके लिए 5 बूथ बनाए गए हैं। पहले 4 बूथों में 4 पदाधिकारियों प्रधान, उप-प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष तथा 5वें बूथ में 11 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए हर मतदाता को 11 मत डालने होंगे। उन्होंने कहा कि समूची व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए मतदाता गेट नंबर 6 बहुतकनिकी कालेज के मुख्यद्वार से प्रवेश करने के साथ मतदान के लिए बीएड कालेज में प्रवेश करेंगे तथा मतदान उपरांत जाट कालेज से मतदान केंद्र से बाहर जाने का रास्ता बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पैनल हैं मैदान में
रघुबीर सिंह के पैनल में गुरमेल सिंह उप-प्रधान, जोगेंद्र सिंह सचिव तथा उमेश कुमार ने कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में है तो 11 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए जो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं उनमें रोहताश सिंह, राजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, डा. मोकम सिंह, हजारी सिंह, सतीश कुमार, सतबीर, रामनिवास, सुभाषचंद, गौरव, विरेंद्र, नरेंद्र कुमार व सुरेश कुमार शामिल है। इसी तरह दूसरे पैनल में प्रधान पद के लिए रणबीर सिंह के साथ उप-प्रधान पद के लिए संदीप कुमार, सचिव कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए रामपाल सिंह प्रत्याशी के रूप में मैदान में है तो इस पैनल के 11 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों में सतनारायण, राधाकिशन, रामचंद्र, बलबीर सिंह, बलिंद्र सिंह, जसवंत सिंह, रणबीर श्योकंद, कपूर सिंह, राजेंद्र सिंह, सेवा सिंह, सुरेंद्र कुमार व धर्मपाल नैन है। आगामी 17 जनवरी रविवार को होने वाले मतदान के लिए मतदाता प्रात: 10 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान कर सकेंगे जिसके उपरांत मतगणना होगी और रिटर्निंग अधिकारी परिणाम घोषित करेंगे। इस अवसर पर जाट कालेज के प्रिंसिपल मांगे राम, बीएड कालेज के प्रिंसिपल सुशील कुमार, पी.आर.ओ. महेंद्र खन्ना, लाइब्रेरी प्रभारी डा. राजेश बनवाला सहित स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed