{"_id":"620d5f45eb76de1829539928","slug":"arjuna-awardee-manoj-kumar-to-be-conferred-with-bhim-award-kaithal-news-knl9919745","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सर मनोज कुमार को भीम अवार्ड से नवाजा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सर मनोज कुमार को भीम अवार्ड से नवाजा जाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौंद। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी बॉक्सर मनोज कुमार को प्रदेश सरकार की ओर से भीम अवार्ड से नवाजा जाएगा । कैथल जिले के गांव राजौंद निवासी मनोज का नाम भारत के सफल मुक्केबाजों में आता है। मनोज के कोच राजेश कुमार राजौंद ने बताया कि अपने आदर्शों, प्रेरणा और मेहनत से मनोज ने यह मुकाम हासिल किया है।
पिछले 23 वर्षों से मनोज लगातार बॉक्सिंग खेल रहे हैं। उन्होंने 1998 से कोच राजेश कुमार राजौंद के मार्गदर्शन में खेलना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मनोज लंदन ओलंपिक 2012 और रियो ओलंपिक 2016 में भाग ले चुके हैं और उनकी दोनों ओलंपिक रैंकिंग नौवीं रही है। वह पांच बार विश्व चैंपियनशिप खेल चुके हैं। इनमें से एक बार ब्रांज मेडल भी हासिल कर चुके हैं। इतने लंबे समय से भारतीय मुक्केबाजी में खेलने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
देश के लिए कॉमनवेल्थ खेलों में दूसरा पदक जीतने वाले भी वह अब तक के पहले भारतीय मुक्केबाज हैं। मनोज साल 2017 में देश के बेस्ट मुक्केबाज अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं। 2014 में इनको भारत सरकार ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। अब तक देश के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 50 से अधिक पदक जीत चुके हैं और विश्व मुक्केबाजी रैंकिंग में छह रैंक के बॉक्सर रह चुके हैं। मनोज ने अपने ट्विटर हैंडल से अपने गुरु राजेश कुमार राजौंद का आभार प्रकट किया। मनोज ने खेलमंत्री संदीप सिंह और खेल निदेशक पंकज नैन को भी भीम अवार्ड में चुने जाने के लिए आभार प्रकट किया