फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arjun Awardee boxor appointed deputy director by the government

अर्जुन अवार्डी बॉक्सर मनोज कुमार को बनाया गया डिप्टी डायरेक्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Arjun Awardee boxor appointed deputy director by the government
अर्जुन अवार्डी बॉक्सर कैथल के गांव राजौंद से मनोज कुमार को हरियाणा सरकार ने खेल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर का पद आफर किया है। वह फिलहाल रेलवे अंबाला डिवीजन में स्पोर्टस ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। इस संबंध में मनोज के भाई एवं कोच राजेश कुमार ने कहा कि इस बारे में आवश्यक विचार विमर्श करने के बाद मनोज की ज्वाइनिंग के बारे में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

विदित हो कि मनोज ने अपने खेल का शुभारंभ 1998 से शुरू किया। इस दौरान मनोज लंदन ओलंपिक 2012 और रियो ओलंपिक 2016 में भाग ले चुके हैं, जिसमें उनकी रैंकिंग 9वीं थी। वहीं पांच बार विश्व चैंपियनशिप खेल चुके हैं और एक बार कांस्य पदक जीता। कामनवेल्थ खेलों में दूसरा पदक जीतने वाले भी पहले भारतीय मुक्केबाज हैं। मनोज को 2014 में भारत सरकार ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया था। विश्व मुक्केबाजी रैंकिंग में भी मनोज छठीं रैंक के बॉक्सर रह चुके हैं। अब मनोज नेशनल ओलंपिक कैंप पटियाला में अभ्यास कर रहे हैं। साथ ही रेलवे अंबाला डिवीजन में स्पोर्टस ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, जिसे अब हरियाणा सरकार ने डिप्टी डायरेक्टर के पद पर नौकरी ऑफर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed