फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ambedkar jayenti, dc, ayush camp, inugration, kaithal

सामाजिक समानता में अंबेडकर का योगदान अहम : डीसी

Wed, 07 Dec 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 07 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
ambedkar jayenti, dc, ayush camp, inugration, kaithal
शिविर का उद्घाटन डीसी संजय जून ने किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिले भर में मंगलवार को डा. भीम राव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयुष विभाग द्वारा इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

 खुराना रोड स्थित नानकपुरी कालोनी में आयोजित एक दिवसीय निशुल्क शिविर का उद्घाटन डीसी संजय जून ने किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद हमारी पुरानी चिकित्सा पद्धति है, जिससे असाध्य रोगों को भी जड़ से खत्म किया जा सकता है। डीसी ने डा. भीमराव अंबेडकर के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। विभाग द्वारा डोगरा गेट में आयोजित शिविर का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता राव सुरेंद्र सिंह तथा नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने किया। चिकित्सा शिविरों में रोगियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच के अतिरिक्त दवाइयां भी दी गई। इन शिविरों में पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान संगठन का भी योगदान रहा। इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. पूनम वालिया, डा. विजय रोहिला, डा. राजेंद्र कुमार, डा. शिव कुमार, डा. रामप्रकाश, डा. महिंद्र सिंह, डा. कमलेश, डा. किरणदीप, जयभगवान, विनोद कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाबा साहब ने दिया समानता का अधिकार
डा.भीम राव अंबेडकर का निर्वाण दिवस के मौके पर रविदास मंदिर पूंडरी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की गई। कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रेम धीमान ने विशेष रूप से शिरकत की। इस मौके पर ईशम सिंह बुक्कल, प्रेम तंवर व डा. सूबे सिंह रंगा सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवन में भी हुआ कार्यक्रम
सीवन के आर्य समाज मंदिर में भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा युवा भाजपा नेता संदीप सैनी और जिला परिषद सदस्य मास्टर रति राम की अध्यक्षता में भारत रत्न बाबा साहब डा. भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीवन सरपंच प्रतिनिधि अमरिंदर सिंह खारा, सीवन ब्लाक समिति चेयरपर्सन अनीता मुंजाल, जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल और आरएसएस प्रचार प्रमुख अशोक गोयल ने शिरकत की। इस अवसर पर ध्यान सिंह राणा, पवन चुघ, बलराम बहल, श्रीराम बाल्मीकि, राजेश कश्यप, विशाल कौशिक सौथा, विनोद सैनी, सुनील गुज्जर, मुकेश देशवाल, भजना सैनी, रामनिवास, मास्टर पवन पंच, प्रवीन सैनी पंच, शीशन, राजेश फिरोजपुर, पाली सैनी, वकील सैनी, मनोज कथूरिया, सोनू सैनी, अनिल कुमार, एवं कुसुम गोस्वामी समेत अन्य मौजूद थे।

अंबेडकर ने देश के लिए किया अपना जीवन कुर्बान
नगर के वार्ड नंबर 11 में स्थित वाल्मीकि चौपाल में डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। भाजपा राजौंद मंडल के प्रधान राकेश राणा ने अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। इस मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुशील कुमार, महेंद्र शर्मा, कंवरपाल उर्फ लीला राणा सहित कई सदस्य मौजूद थे।

महान पुरुष के दिखाए मार्ग पर चलें
जो देश व कोम महान पुरुषों की पूजा और याद करती है वो हमेशा तरक्की की राह पर चलते है। हमें भारत के संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेडकर जैसे महान पुरुष के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उक्त बातें भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना ने गांव चूहड़माजरा में डा. भीमराव अंबेडकर जन कल्याण ट्रस्ट एवं सरपंच सतपाल फौजी द्वारा आयोजित बाबा साहब की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद कहीं। इस अवसर पर राव सुरेंद्र सिंह, रणधीर गोलन, सरपंच सतपाल फौजी, ढांड मंडल अध्यक्ष ईश्म सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र कौल, राजेंद्र शर्मा सिरसल, जिले सिंह चूहड़माजरा ने भी अपने विचार रखे।


गुहला में भी हुआ कार्यक्रम
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य गोपी चंद ने कहा कि अंबेडकर के कार्यों व बलिदानों को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में कक्षा आठवीं के छात्र गुरदीप सिंह ने उनके जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अरमान ने प्रथम, मनीष कुमार ने द्वितीय, राहुल व गुरदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर नीलम रानी, राजा सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, सुरेंद्र पाल, देवी राम, रविंद्र कौर, रुपिंद्र कौर, अमरो देवी, बूटा सिंह, पायल मित्तल भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed