फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Alisha won silver medal in Karate Championship held in Sri Lanka

Kaithal News: श्रीलंका में हुई कराटे चैंपियनशिप में अलीशा ने जीता रजत पदक

Mon, 07 Jul 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 07 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Alisha won silver medal in Karate Championship held in Sri Lanka
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। मोहना गांव की बेटी अलीशा चौधरी ने श्रीलंका में आयोजित साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप में 55 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अलीशा पूंडरी के लीजेंड कराटे क्लब की खिलाड़ी हैं और लंबे समय से यहीं से प्रशिक्षण ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 4 और 5 जुलाई को आयोजित की गई थी।

इससे पहले अलीशा ने उज्बेकिस्तान में हुई कराटे एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया था। राष्ट्रीय स्तर पर भी वे दो स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं। वे लगातार चार बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। इसके अलावा सात बार नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी हासिल किए हैं।
विज्ञापन


अलीशा के चाचा जसमेर सिंह ने बताया कि अलीशा तीन बार एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। खेलो इंडिया में रजत पदक जीतकर हरियाणा का मान बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक खेलों में पदक जीतने का सपना बताया

इस सफलता से गदगद अलीशा ने ओलंपिक खेलों में पदक जीतने का सपना बताया। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह मेहनत कर रही हैं। उनके पिता जसमेर सिंह किसान और उनकी माता संतोष कुमारी गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और वे फिलहाल कनाडा में रहती हैं। अलीशा सोमवार को भारत लौटेंगी। उन्होंने 2015 में स्कूल से कराटे खेलना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed