{"_id":"56ec51d24f1c1bd3618b466e","slug":"alert-police-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबुद्घ वर्ग सामने आए : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबुद्घ वर्ग सामने आए : आईजी
अमर उजाला ब्यूरो कलायत।
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
कैथ्ाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी ओपी सिंह ने कहा कि आरक्षण आंदोलन के दौरान कुछ उपद्रवियों द्वारा आपसी भाईचारा खराब करने की कोशिश की गई है। आपसी भाईचारा कायम करने के लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों को सामने आना चाहिए। आईजी ओपी सिंह शुक्रवार को नगर का दौरा कर पुलिस स्टेशन में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। इस अवसर पर डीसी निखिल गजराज, एसपी सुमित कुमार, एडीसी जितेंद्र कुमार, एसडीएम ओमप्रकाश भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि लोग किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा जिम्मेवार नागरिक होने के नाते आपसी भाईचारा कायम करें। हर नागरिक को सुरक्षा देना पुलिस का काम है जिसका वे पूरी तरह से निर्वाह करेंगे तथा किसी को भी कानून के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। डीसी ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
रासुका के तहत दी गई डीसी को पॉवर
आईजी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत उपायुक्त को पूरी शक्तियां दी गई हैं। कैथल जिला की सीमा में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा जिलावासियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दंड संहिता की धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
रासुका के तहत दी गई डीसी को पॉवर
आईजी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत उपायुक्त को पूरी शक्तियां दी गई हैं। कैथल जिला की सीमा में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा जिलावासियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दंड संहिता की धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन