{"_id":"68d59dca85b22738e70d9c79","slug":"ai-powered-employability-skills-training-kaithal-news-c-245-1-kht1010-138398-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एआई-संचालित रोजगार कौशल का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एआई-संचालित रोजगार कौशल का दिया प्रशिक्षण
Fri, 26 Sep 2025 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:53 AM IST
सार
इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से एआई-आधारित फैकल्टी ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को 21वीं सदी की रोजगार योग्य कौशल सिखाना था। इससे शिक्षण गुणवत्ता और छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
14 कैथल में आईजी कॉलेज में रोजगार कौशल पर फैकल्टी ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मौजूद स्टाफ संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से एआई-संचालित 21वीं सदी की रोजगार योग्यता कौशल पर एक महत्वपूर्ण फैकल्टी ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम रणदीप सिंह सुरजेवाला (सांसद, राज्यसभा) व विधायक आदित्य सुरजेवाला हरियाणा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस पहल का उद्देश्य फैकल्टी सदस्यों को आधुनिक उपकरणों और तकनीकों से लैस करना है, ताकि वे छात्रों को आज के गतिशील रोजगार बाजार में आवश्यक कौशल प्रदान कर सकें। प्रशिक्षण सत्र विशेष रूप से महाविद्यालय के स्टाफ के लिए डिज़ाइन किए गए थे, ताकि वे अपने शिक्षण और मार्गदर्शन के तरीकों को उद्योग की जरूरतों के अनुसार उन्नत कर सकें। वाधवानी फाउंडेशन की वरिष्ठ ट्रेनर, श्रीमती शिप्रा थापा ने गहन प्रशिक्षण सत्रों का नेतृत्व किया। उन्होंने आलोचनात्मक सोच, समस्या समाधान, संचार और सहयोग जैसे प्रमुख कौशलों के महत्व को रेखांकित किया और बताया कि ये आज के तेजी से बदलते कार्यक्षेत्र में सफलता की कुंजी हैं। कार्यक्रम का समंवय प्रियंका पंवार कंसल्टेंट इंस्टीट्यूशन्स इंडिया, वाधवानी फाउंडेशन वआईजी कॉलेज से इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर रितिका वाधवा ने किया। प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने कहा हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे संस्थान में इस प्रकार के रोजगार-उन्मुख कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग व सांयकालीन सत्र प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर तथा कॉलेज के प्रो. प्रियंका बिंदलिश, प्रो. नंदिता, प्रो. श्वेता गुप्ता, प्रो. रितिका, प्रो. शिल्पा, प्रो. गीतांजलि, प्रो.अन्नू, प्रो. सीमा मौजूद रहे।