फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   After the year 2012, elections will be held in all collegiums this year.

Kaithal News: वर्ष 2012 के बाद इस साल होगा सभी कॉलेजियम में चुनाव

Thu, 28 Dec 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 28 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
After the year 2012, elections will be held in all collegiums this year.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय की राष्ट्रीय विद्या समिति का चुनाव तिथि के नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मियां भी बढ़ने लगी है। इस साल ऐसा मौका बना है कि वर्ष 2012 के बाद अबकी बार सभी 21 कॉलेजियम में चुनाव होगा। जबकि इससे पहले केवल एक बार ही सभी कॉलेजियम में चुनाव हो पाए थे।

गौरतलब है कि कॉलेज में वर्ष 2015 में चुनाव न होने की स्थिति में 2015 से 2017 तक प्रशासनिक व्यवस्था लागू रही थी। इस दौरान उपमंडल अधिकारी को कॉलेज का प्रशासक नियुक्त किया गया था। 2017 में नौ और 2021 में महज दो कॉलेजियम में ही चुनाव करवाया गया था।
विज्ञापन


इस बार नए साल में सात जनवरी को चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान होना है। समिति के चुनाव में अबकी बार दो गुट हैं। इसमें एक रविभूषण गर्ग तो दूसरा गुट साकेत मंगल का
विज्ञापन
विज्ञापन


बना है।

सभी 21 कॉलेजियम में चुनाव होना है। केवल कॉलेजियम नंबर 16 से सतीश बंसल का ही नामांकन है। इस स्थिति में चुनाव के दिन उनके निर्विरोध चुने जाने की घोषणा होगी। अन्य सभी कॉलेजियम में आमने-सामने की टक्कर है। रविभूषण गुट की तरफ से उनके गुट का नाम द कॉलेज वेलफेयर ग्रुप दिया गया है।

गौरतलब है कि आरकेएसडी महाविद्यालय की राष्ट्रीय विद्या समिति का गठन वर्ष 1954 में हुआ था। ऐसे में यह समिति करीब 69 साल पुरानी संस्था है। इस संस्था के मतदाता सूची में हमेशा यह आरोप लगते आए कि जो भी व्यक्ति इसका प्रधान बना, उसने अपने चहेतों व परिवार के सदस्यों को ही संस्था का मतदाता बना दिया। इन आरोपों के बीच ही 2015 में प्रशासनिक व्यवस्था लागू रही थी। उस समय यह आरोप था कि दो गुटों ने अपने-अपने करीब ढाई-ढाई हजार नए मतदाता बना लिए। इसके बाद प्रशासन ने 3714 मतों पर ही चुनाव करवाने की अनुमति प्रदान की थी।

इस बार और भी कम मतदाता संस्था में हो गए हैं। इसलिए इस बार 2971 मतों पर ही चुनाव हो रहा है। चुनाव प्रक्रिया के तहत दोनों ही गुटों को चुनाव चिह्न मिल चुका है। अभी दोनों ही गुट के सदस्य अपने हक में मत मांगने में जुटे हुए हैं।

कॉलेज को बचाने के लिए लड़ रहे चुनाव ः द कॉलेज वेलफेयर ग्रुप के मुख्य सदस्य रविभूषण गर्ग ने बताया कि आरकेएसडी महाविद्यालय की राष्ट्रीय विद्या समिति शहर की सबसे प्राचीन शिक्षण संस्था है। इस संस्था में पिछले कई वर्षाें से एक ही गुट का दबदबा बना है। उसका कारण सभी कॉलेजियम में चुनाव न होना था। इस बार उन्होंने कॉलेज को बचाने के लिए ग्रुप का गठन कर संस्था के सदस्यों को एकजुट करने का प्रयास किया है। इसके चलते ही उनका पूरा ग्रुप सभी कॉलेजियमों पर चुनाव लड़ रहा है।

राष्ट्रीय विद्या समिति के चुनाव में इस बार दो गुटों की तरफ से सभी 21 कॉलेजियम में एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया था। इसमें से कॉलेजियम नंबर 16 से द कॉलेज वेलफेयर ग्रुप की ओर से केवल सतपाल जैन ने अपना नामांकन वापस लिया है। उनके मुकाबले में सतीश बंसल दूसरे गुट से खड़े हैं। सात जनवरी 2024 को चुनाव होगा। -डॉ. संजय गोयल, चुनाव अधिकारी, प्राचार्य, आरकेएसडी कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed