{"_id":"5fac2fbe8ebc3e9be418da57","slug":"admison-kaithal-news-knl50611154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में जारी हुई चौथी मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में जारी हुई चौथी मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
कैथल। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा बुधवार को आईटीआई में दाखिले को लेकर चौथी मेरिट सूची कम सीट अलाटमेंट जारी की गई। चौथी काउसंलिंग में राजकीय आईटीआई कैथल को 467 सीट अलॉट हुई हैं। हालांकि इस मेरिट लिस्ट में पहले की मेरिट लिस्ट की अपेक्षा कम नंबर वाले विद्यार्थियों को बेहतर कोर्सों में दाखिला मिला है।
बुधवार सुबह मेरिट सूची जारी होते ही राजकीय आईटीआई की दाखिला कमेटी डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन में जुट गई तथा सायं तक सभी विद्यार्थियों के डाक्यूमेंट की जांच पूरी कर दी गई। सीट मिलने वाले विद्यार्थी जिनके डाक्यूमेंट सही हैं वे 14 नवंबर तक आनलाइन फीस जमा करवा अपना दाखिला कंफर्म करवा सकेेंगे।
राजकीय आईटीआई की 1200 सीटों में पहले तीन मेरिट सूचियों में करीब 550 सीट भरी हैं। ऐसे में अब 650 सीट शेष थी जिनमें से चौथी काउसंलिंग में 467 सीट अलॉट की गई हैं। इसी आधार पर 50 प्रतिशत विद्यार्थी ही संबंधित सीटों पर दाखिला ले रहे हैं। ऐसे में चौथी काउसंलिंग के बाद पांचवीं काउसंलिंग में भी पर्याप्त संख्या में सीट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदेश की राजकीय व प्राइवेट आईटीआई में रिक्त सीट रहने के चलते अब फिर से दाखिला शेड्यूल जारी की है। नए शेडयूल के अनुसार सभी आईटीआई में दाखिले हेतु पांच नवंबर से आनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैं। इन आवेदनों को आईटीआई की पांचवीं काउसंलिंग में शामिल किया जाएगा।
दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन जारी
आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी एवं राजकीय आईटीआई कैथल के प्राचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि बुधवार को जारी हुई चौथी मेरिट सूची में संस्थान की 467 सीट अलाट हुई हैं। बुधवार को ही कमेटी द्वारा सभी विद्यार्थियों की डाक्यमेंट वेरिफिकेशन पूरी करवा दी गई है। संबंधित विद्यार्थी 14 नवंबर तक आनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं। दाखिला या फीस के लिए विद्यार्थियों को आईटीआई आने की जरूरत नहीं है। जिन विद्यार्थियों ने अभी फार्म जमा नहीं करवाया है वे 16 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन भरकर पांचवीं काउसंलिंग में भाग ले सकते हैं।