फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Administration is strict for peace and order

Kaithal News: शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन सख्त

Sat, 10 Feb 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 10 Feb 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Administration is strict for peace and order
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/गुहला-चीका। आगामी 13 फरवरी को विभिन्न किसान संगठनों की ओर से आंदोलन के तहत दिल्ली कूच का आह्वान किया गया है। जिले में शांति व कानून व्यवस्था को बनाए रखने तथा आंदोलन की आड़ में छुपे उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। डीसी प्रशांत पंवार ने पंजाब सीमा से लगते विभिन्न नाकों का निरीक्षण कर निर्देश दिए।

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कृतसंकल्प है। कई बार आंदोलन की आड़ में शरारती तत्व शरारत कर जाते हैं, जिससे माहौल खराब होता है। ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। डीसी प्रशांत पंवार ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी इंतजाम चाक चौबंद होने चाहिए। डीसी ने सबसे पहले संगतपुरा पंजाब सीमा नाका, खरका गांव माता गुजरी चौक, भाटिया नाका तथा टटियाना नाके का दौरा करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, पुलिस लाइन में एसपी उपासना की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें डीसीपी गोहाना रविंद्र तोमर, सभी डीएसपी, बाहर से आई कंपनियों के इंचार्ज, सभी एसएचओ व चौकी प्रभारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एसपी उपासना ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निष्ठा पूर्वक कर्तव्यापालन करते हुए सुदृढ कानून-व्यवस्था कायम रखें। पुलिस का प्रयास रहेगा कि जिला में किसी भी रूप से कानून व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल सहित प्रशासन की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए हैं, जो कि शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थिति पर समुचित नजर रखेंगे। संदिग्ध वाहनों तथा असामाजिक तत्वों पर पुलिस नजर रहेगी। डयूटी के दौरान पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, कैन-शिल्ड आदि एंटी राइट इक्विपमेंट से लैस रहने के निर्देश दिए गए है।


किसान आंदोलन से सरकार बौखलाई : राजीव आर्य

कैथल। ढांड स्थित भाकियू कार्यालय में भाकियू मान गुट के युवा प्रदेश अध्यक्ष राजीव आर्य तथा महासचिव भूराराम पबनावा ने किसान आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिला प्रशासन ने ट्रक, टैंपो यूनियन, जेसीबी व हाइड्रा मशीनों को किसान आंदोलन में किराये पर न जाने का जो फरमान जारी किया है, उसकी दोनों नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है। तीखे स्वर में उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार आंदोलन से बौखलाई हुई है।

उन्होंने कहा कि भाकियू अपनी मांगों के लिए पहले भी आंदोलन करती रही है और आगे भी करती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed