{"_id":"644d61f90c2be65784049e26","slug":"adit-jindal-all-india-130th-rank-in-jee-mains-kaithal-news-c-18-1-106302-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जेईई मेंस में अदित जिंदल का ऑल इंडिया 130वां रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जेईई मेंस में अदित जिंदल का ऑल इंडिया 130वां रैंक
Sat, 29 Apr 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
कैथल। जेईई मेंस की परीक्षा में कैथल जिले के सात विद्यार्थियों ने 99 से अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त की है। सातों विद्यार्थी जिले के विभिन्न स्कूलों में कक्षा 12वीं में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कैथल शहर में कुरुक्षेत्र रोड निवासी अदित जिंदल ने जिले में टॉप करते हुए ऑल इंडिया में 130वां रैंक प्राप्त किया है। बाकी सभी विद्यार्थियों का रैंक 1400 के बाद का है।
गौरतलब है कि छह से 15 अप्रैल के बीच हुई इस परीक्षा में कैथल जिले के करीब 600 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से करीब 150 विद्यार्थियों ने परीक्षा को पास किया है। अब इन विद्यार्थियों को जेईई एडवांस की परीक्षा देने में सहूलियत होगी। इसके अलावा ये विद्यार्थी एनआईटी जैसे संस्थानों में शिक्षा के लिए आसानी से दाखिला प्राप्त कर सकेंगे। यही नहीं, इन विद्यार्थियों के लिए अच्छे संस्थानों में इंजीनियरिंग, एमबीए, रिसर्च, शिक्षण और डिफेंस जैसे क्षेत्र में कार्य करने के द्वार खुले हैं।
99 से अधिक पर्सेंटाइल हासिल करने वाले विद्यार्थी
नाम
पर्सेंटाइल
ऑल इंडिया रैंक
अदित जिंदल
99.99
130
आर्यन कौशिक
99.88
1434
सौरव शर्मा
99.81
2265
आशीष
99.61
4535
लक्ष्य गर्ग
99.45
6435
राघव
99.25
8759
सात्विक
99.11
10380
पर्सेंटाइल का मतलब
पर्सेंटाइल का अर्थ है यदि छात्रों की पूरी श्रृंखला को 100 समूहों में विभाजित किया जाता है, तो आप किस समूह से संबंधित हैं। यदि आपका परिणाम कहता है कि आपको 90 प्रतिशत अंक मिले हैं, तो इसका मतलब कुल अंकों का 90% है। तो 300 में से 270 आपका स्कोर हैं।
विज्ञापन
99.99 पर्सेंटाइल वाले विद्यार्थी अदित जिंदल ने बताया कि वह निजी संस्थान से 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। पिता डॉ. बलविंद्र जिंदल, मां कविता चिकित्सक हैं। बड़ी बहन वागिशा भी चिकित्सक हैं। उसने ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ाई को दिया। इसके कारण उसे ऑल इंडिया में 130वां रैंक मिला है। परिवार और शिक्षकों की ओर से उसे पूरा सहयोग मिला है।
99.61 पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आशीष ने बताया कि वह गौड़ पब्लिक स्कूल कैलरम में 12वीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल और संस्थान के अलावा भी वह कई घंटे पढ़ता है। पिता सुभाष किसान हैं और मां कविता गृहिणी हैं। परिवार में उसका एक भाई आदित्य और बहन अंजलि भी हैं। पढ़ाई पर फोकस का नतीजा सफलता है।
चीका के सात्विक ने जेईई मैनज में पाए 99.11 पर्सेटाइल
गुहला-चीका। चीका की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सात्विक पुत्र देवदर्शन ने जेईई मैनज में 99.11 पर्सेटाइल प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया में 10380वां रैंक प्राप्त किया है। भारतीय जीवन बीमा निगम में विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत सात्विक के पिता देवदर्शन व उनकी माता सुमिना ने बताया कि सात्विक पढ़ाई को लेकर शुरू से ही काफी मेहनती रहा है। जेईई की परीक्षा को लेकर वह हर रोज 16 घंटे पढ़ाई करता था। सात्विक चीका के मदर्स प्राइड स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है।