फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   accused of fatal attack on Wife, arrested

पत्नी पर कातिलाना हमला का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 May 2014 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Tue, 13 May 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
accused of fatal attack on Wife, arrested
कैथल। दहेज में पांच लाख रुपये की नकदी की मांग करते हुए पत्नी पर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाते हुए कातिलाना हमला करने के मामले में वांछित आरोपी पति को चीका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वारदात में लिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी पति को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। महिला अभी पीजीआई चंडीगढ़ में भरती है। विवाहिता ने पानी में छलांग लगाकर आग से अपना बचाव किया था। विवाहिता की ढेड़ वर्षीय बेटी बताई गई है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया 4 मई को सीएचसी गुहला में उपचार के लिए दाखिल अमनदीप कौर पत्नी सुखविंद्र सिंह ने जेएमआईसी गुहला हरलीन पाल सिंह के समक्ष ब्यान कलमबद्ध करवाए कि पिछले कई दिन से उसे ननदे, ननदोई, पति व ससुराल जन तंग करते हुए मारपीट कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 मई को जब वह पशुओं को चारा डालने गई तो ननदों व पति ने जबरन पकड़ते हुए उस पर तेल छिड़क कर आग लगा दी और फरार हो गए। इस पर विवाहिता ने आग से बचने के लिए पानी के टैंक में छलांग लगा दी। बाद में परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। चीका थाने के एएसआई महेंद्र सिंह ने मामले की जांच के बाद  आरोपी पति सुखविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed