{"_id":"6448136179040f49880aebb4","slug":"accused-of-cheating-lakhs-of-rupees-arrested-kaithal-news-c-18-1-101986-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 25 Apr 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
कैथल। विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी राजौंद निवासी रामकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि रेर कलां जिला पानीपत निवासी मेहर पाल की शिकायत अनुसार राजौंद निवासी रामकुमार रिश्ते में उसका ताऊ लगता है और उनके घर पर उसका आना जाना है। रामकुमार ने मेहर पाल के पिता सतबीर से कहा कि वह मेहर पाल को विदेश में भेज देगा। उसकी लड़की मनीषा के विदेशों में संपर्क है और वह खुद भी विदेश में रहती है। वहां मेहर पाल को एक लाख रुपये महीना वेतन मिलेगा।
वे उनकी बातों में आ गए और 15 लाख 14 हजार रुपये में यूरोपीय देश में भेजने की बात तय हो गई। कुछ दिन बाद रामकुमार की लड़की मनीषा का फोन आया और उसने एक लाख 14 हजार रुपये और कागजात तैयार रखने के लिए कहा। उसने यह राशि मनीषा के खाते में जमा करवा दी। 20 फरवरी 2021 को मनीषा ने फोन पर एक साक्षात्कार और आमंत्रण पत्र भेजा। उसी समय उन्होंने मनीषा के खाते में तीन लाख रुपये जमा करवा दिए।
विज्ञापन
उसके कुछ दिन बाद ही बची हुई राशि भी उनको को दे दी थी। आरोपियों ने उसे 40 दिन तक दुबई में रखा। उसके बाद उसे रूस भेज दिया जो एशियाई देश है, जबकि उसकी बात यूरोपीय देश में भेजने की हुई थी। वहां काम न मिलने पर वह भारत वापस आया गया। उसने वापस आकर आरोपियों से पैसे मांगे तो उन्होंने राशि देने से मना कर दिया। इस बारे में थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया था।
ऑस्ट्रेलिया में फीस न जमा न करने पर दर्ज कराया मामला
कैथल। ऑस्ट्रेलिया में लड़के को भेजकर वहां कॉलेज में दाखिला न करवाने पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में बलबेहड़ा निवासी सुरेंद्र ने बताया कि एजेंट गुरदेव ने उसके बेटे विजेंद्र को ऑस्ट्रेलिया में अच्छे कॉलेज में दाखिला दिलवाने का आश्वासन दिया। उनकी 18,50,000 रुपये में बात तय हो गई। उसने पहले पांच लाख 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद चार व छह लाख रुपये उसके बैंक खाते से भेज दिए। इसके बाद 16 सितंबर 2022 को उसका उनके पास फोन आया और कहा कि ऑस्ट्रेलिया में फीस जमा करवा दी है। यह जानकारी मिलने पर 24 नवंबर को टिकट करवा दी।
इसके बाद में उसी दिन दो लाख 55 रुपये नकद दे दिए। इसके बाद उसका बेटा ऑस्ट्रेलिया पहुंचा तो वहां जाकर पता चला कि दाखिला नहीं मिला था। इसके बाद आरोपी ने न तो उसके बेटे का वहां दाखिला करवाया और न ही उनके पैसे वापस दिए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया।