फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested in case of theft of cash and jewelery by breaking the lock of house

Kaithal News: घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी मामले में आरोपी काबू

Wed, 22 Jan 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 22 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in case of theft of cash and jewelery by breaking the lock of house

विज्ञापन
कैथल। सीआईए-वन पुलिस ने बात्ता गांव स्थित एक मकान से ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी मामले में एक आरोपी को काबू कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बात्ता निवासी बलवान ने बताया कि वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सीवन गेट कैथल ब्रांच के शाखा प्रबंधक के पद पर नियुक्त हैं। कैथल में किराये के मकान में रहते हैं। एक जनवरी को परिवार कैथल आ गया। 12 जनवरी को जब वापस बात्ता गांव मकान में गए तो वहां चोरी का पता चला।


मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। चोर अलमारी का ताला तोड़कर वहां पर रखा सोने में चांदी के जेवर व 11 हजार रुपये चुरा ले गए। थाना कलायत में यह मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई पारस की अगुवाई में एएसआई शमशेर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी बाता निवासी राहुल को काबू कर लिया गया। आरोपी से व्यापक पूछताछ दौरान सोना की चैन, नाथ, टिका, अंगूठी, बाली, ओम, चांदी की पजेब, कड़े, अंगूठी, छल्ले व सिक्का बरामद किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed