{"_id":"b34b730cdaab7ce144ed36408654b27d","slug":"accused-arrested-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या की कोशिश करने के मामले में गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या की कोशिश करने के मामले में गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Thu, 27 Aug 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस रिमांड में हिरासत के दौरान पुलिस पर दबाव बनाने के लिए नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।
इनमें से एक आरोपी पहले ही पुलिस रिमांड पर चल रहा था। मुख्यारोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से आढ़ती की हड़पी गई 50 हजार रुपये नकदी सीआईए टू पुलिस ने बरामद कर ली है।
तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया गया। वहां से सभी को न्यायालय ने जमानत पर रिहा कर दिया है। एसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि सीआईए-2 के सब इंस्पेक्टर राजबीर ने एक मामले में आरोपी नीरबैन सिंह निवासी कवारतन को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
गुरु तेगबहादुर कालोनी कैथल निवासी कृष्ण कुमार की सीवन मंडी में चौधरी एग्रो एजेंसी के नाम से आढ़त की दुकान है। सात साल पहले उसने कवारतन निवासी नीरबैन सिंह को कुछ पैसे उधार दिए।
बाद में नीरबैन सिंह दुकान पर आया और आढ़ती से हाथापाई कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी से नकदी बरामदगी के लिए उसे रिमांड दौरान बेगपुर ले गया तो उसके भाईयों के साथ साजिश रखते हुए आत्महत्या का प्रयास किया।
इस पर पुलिस ने आरोपी नीरबैन सिंह, नीरवैर सिंह व नानक सिंह निवासी कवारतन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। सीआईए टू के सबइंसपेक्टर राजबीर सिंह ने आरोपी नीरबैन सिंह के कब्जे से 50 हजार रुपये नकदी बरामद कर ली है।