{"_id":"662ae2ec6d16bf892f0f4094","slug":"accused-arrested-for-cheating-in-the-name-of-sending-abroad-kaithal-news-c-18-1-knl1004-376253-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी में आरोपी गिरफ्तार
Fri, 26 Apr 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। विदेश भेजने के नाम पर रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने आरोपी रामथली निवासी राजविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव कैलरम निवासी ईश्वर सिंह की शिकायत के अनुसार 23 दिसंबर 2022 को उसने अपने बेटे अनुज कुमार को पुर्तगाल जाने के लिए रवाना किया था। उसको कैथल निवासी आरोपी एजेंट राजविंद्र घर से गाड़ी में लेकर रवाना हुआ था।
ईश्वर सिंह के मुताबिक, राजविंद्र ने उनसे 10 लाख 50 हजार रुपये ले लिए और दो लाख रुपये आरोपी हसन अली नाम के व्यक्ति के बैंक खाते में डलवा लिए। राजविंद्र ने कहा था कि वह अनुज कुमार को यहां से दुबई और वहां से सीधे पुर्तगाल पहुंचा देगा। बाद में वह अपनी बात से मुकर गया और बोला कि लीबिया देश के रास्ते से पुर्तगाल पहुंचाएगा। बाद में अनुज कुमार से पासपोर्ट और उसके पैसे लेकर राजविंद्र लीबिया देश में अकेला छोड़कर फरार हो गया।
आरोपी ने उन्हें फोन करके और पैसे देने की मांग की। साथ ही अनुज को वहां के माफिया के हवाले कर देने की धमकी दी। जब वे आरोपी राजविंद्र के घर गए तो उसके भाई ने धमकी दी कि उनके घर आने की जरूरत नहीं है। अगर दोबारा गए तो उसकी पत्नी से छेड़खानी करने के झूठे आरोप में फंसवा देगा।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसके बेटे का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ऐसा करके आरोपी राजविंद्र, उसके भाई व उसकी पत्नी ने उनके साथ साढ़े 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी भी की है। इस बारे में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज था। आरोपी का सात दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।