{"_id":"686585b403d8409d3b045096","slug":"accusations-of-collusion-kaithal-news-c-18-1-knl1004-683063-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मिलीभगत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मिलीभगत का आरोप
Thu, 03 Jul 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पाई। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) और किसानों ने सरकार तथा जिला प्रशासन पर खाद विक्रेताओं से मिलीभगत कर किसानों का शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।
भाकियू के राष्ट्रीय सलाहकार अजीत सिंह हाबड़ी, प्रदेश कार्यकारी प्रधान बलवान पाई, भूरा राम, करतारा राम, दिलबाग समेत अन्य किसानों ने कहा कि इस समय धान की रोपाई तेजी से चल रही है और किसानों को डीएपी तथा यूरिया खाद की बेहद जरूरत है।
किसानों ने बताया कि उन्हें भुगतान के बावजूद डीएपी तो दूर, यूरिया खाद भी नहीं मिल रहा। किसानों का कहना है कि धान में दवाइयों की आवश्यकता होती है, लेकिन दुकानदार उन्हें सही दवाएं देने की बजाय ‘फूट’ बताकर मिट्टी जैसी चीजें थमा देते हैं, जिनका फसल में फायदा नहीं होता। मजबूरी में किसान ऐसी खाद और नकली दवाएं खरीदते हैं। संवाद