फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   accident/ two man death/kaith

इनोवा ने दो बाइक सवारों को उड़ाया, मौत

Mon, 16 Jun 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/ कैथ्ाल Updated Mon, 16 Jun 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
accident/ two man death/kaith
हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव कैलरम के पास रविवार सुबह एक इनोवा ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और इनोवा का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कलायत पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह पूंडरी कस्बा डेरा संधु अहमदपुर वासी करीब अमरीक (40 ) और गांव खेड़ी गुलाम अली वासी कुलदीप (42) मोटरसाइकिल पर चंदाना की ओर से गांव दनौदा जा रहे थे।
विज्ञापन


संपर्क मार्ग चंदाना से जैसे ही वे गांव कैलरम के पास हिसार चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़े तो हिसार की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही एक इनोवा गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दुर्घटना स्थल का मुआयना करने के साथ कैथल अस्पताल के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारे गए मृतकों के परिजन मेहर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना ग्रस्त इनोवा और मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उधर, कैंची चौक पर ट्रैक्टर ट्राली और कार में टक्कर होने की सूचना भी मिली है। हालांकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed