फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   aap workers, cow, MLA guhla house, kaithal

रस्सी थामी, माथे लगाया और कहा, आप बेहतरीन तोहफा लाए हैं

Thu, 22 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 22 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
aap workers, cow, MLA guhla house, kaithal
विधायक ने गाय की रस्सी माथे को लगाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आम आदमी पार्टी के सामने उस समय असमंजस की स्थिति बन गई जब वह गुहला-चीका में विधायक निवास पर खूंटा गाड़ने आए। आप को उम्मीद थी कि उसे विधायक के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ेगा लेकिन विधायक कुलवंत बाजीगर घर में ही बने दफ्तर से बाहर निकलकर आए, गाय की रस्सी थामी और माथे को लगाया। साथ ही कहा कि आप बेहतरीन तोहफा लेकर आए हैं। आपका स्वागत है।
विज्ञापन


दरअसल, आप लावारिस गायों के स्थायी बंदोबस्त की मांग को लेकर मंत्रियों-विधायकों के घरों पर खूंटा गाड़ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बुधवार को आप के कार्यकर्ता गुहला-चीका में विधायक निवास पर खूंटा गाड़ने पहुंचे थे। इतना ही नहीं विधायक ने आप कार्यकर्ताओं से कहा कि आप भी सारे शपथ लेकर जाओ कि एक-एक गाय अपने घरों में जरूर पालोगे। विधायक ने उन्हें गीता की प्रति पर हाथ रखकर गाय पालने की सौगंध दिलाने की कोशिश की तो आप कार्यकर्ता पीछे हटने लगे। एक समय तो ऐसा आया कि अधिकतर आप कार्यकर्ता खूंटा और गाय वहीं खुली छोड़कर निकल लिए। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने कई दिन पहले ही यह एलान कर रखा था कि वह 21 सितंबर को गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर के निवास पर खूंटा गाड़कर गाय बांधकर आएगी।
विज्ञापन


पहले रोका फिर जाने दिया
ताऊ देवी लाल चौक से तैयार होकर चली आम आदमी पार्टी की टोली को पुलिस ने गुहला रोड पर विधायक निवास वाले मोड़ पर ही रोक लिया तथा स्पष्ट बता दिया कि चाहे जो हो आगे जाने नहीं दिया जाएगा। आगे बढ़ने को लेकर आप कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ भी तू तू मैं मैं भी हुई लेकिन पुलिस अधिकारियों ने रास्ता नहीं छोड़ा। इसपर आप नेताओं ने कार्यकर्ताओं को वहीं एक साइड में खूंटा गाड़कर गाय बांधने के लिए बोल दिया। आप नेताओं ने कहा कि जब तक विधायक या उनके परिवार को कोई सदस्य खुद वहां नहीं आएगा वे वहीं खूंटे के पास डटे रहेंगे। थोड़ी देर ही बीती थी कि विधायक का पुलिस को संदेश आ गया कि वे तो उनका इंतजार कर रहे हैं इसलिए उन्हें ना रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुहाड्डे बाबे आली गां हजे वी हैगी साडे
नारे लगाते आप कार्यकर्ताओं और विधायक कुलवंत बाजीगर का जब उनके निवास के सामने आमना-सामना हुआ तो विधायक ने आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारी जगजीत सिंह से मुखातिब होकर सवाल कर डाला।  याद है ना मेरा बापू तुहाडे बाबे कोलों इक गां लैके आया सी.. ओह साड्डे हजे वी हैगी है। तुसी दस्सो तुहाडे घर वी है कोई गांई। विधायक के सवाल पर जब आप वाले प्रदेश में गायों की स्थिति पर सवाल दागने लगे तो विधायक बोले कि मेरे मन में तो गाय के लिए बहुत सम्मान है। आपकी पार्टी को भी चाहिए कि सारे कार्यकर्ताओं के यहां एक-एक गाय बंधवाकर जाए।

केलों का किया था इंतजाम
विधायक कार्यालय की ओर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए केलों का इंतजाम किया गया था। आप वाले जब शपथ की बात आने पर बिना खूंटा गाड़े ही लौटने लगे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पीछे दौड़ दौड़कर उन्हें केले खिलाए।

नौटंकी करते हैं विधायक
आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारी जगजीत सिंह ने कहा कि सड़कों पर विचरती गाय के कारण नित्य हो रहे हादसों के प्रति सरकार का ध्यान दिलाने के लिए आप कार्यकर्ता खूंटा गाड़ने विधायक निवास गए थे, लेकिन विधायक ने इतने गंभीर मसले को तमाशा बना दिया। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक मसला नहीं है और ना ही गाय पालने की कोई प्रतियोगिता हो रही है। हम तो सिर्फ यह चाहते हैं कि गायों के कारण होने वाले सड़क हादसों पर अंकुश लगे जिसमें गायों की भी प्राण हानि होती है और निर्दोष लोग भी मारे जा रहे हैं या चोटिल हो रहे हैं।


ये गंभीर होते तो भागते क्यों : विधायक
विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि आम आदमी पार्टी का इतिहास केवल सुर्खियां बटोरने का रहा है। उन्होंने तो सिर्फ इतना कहा था कि उन्होंने तो पहले भी तीन गाय रख रखी हैं। एक आप लाए हो इसे भी पाल लूंगा पर आप भी कम से कम एक-एक गाय अपने घर रखने का प्रण लेकर जाओ लेकिन वे कोई जवाब देने की बजाय भाग खड़े हुए। विधायक ने कहा कि सरकार बेसहारा गायों को लेकर पूरी तरह गंभीर है और इंतजाम की पुख्ता योजना बन रही हैं। आप का शोर सिर्फ राजनीति चमकाने की कोशिश भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed