{"_id":"68d6ea26ca1faf1baf0f7460","slug":"aanchal-got-first-place-in-the-childrens-parliament-competition-kaithal-news-c-245-1-kht1010-138436-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाल संसद प्रतियोगिता में आंचल को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाल संसद प्रतियोगिता में आंचल को पहला स्थान
Sat, 27 Sep 2025 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
26एसडब्लयुएन11 सीवन के कन्या स्कूल में आयोजित बाल संसद में भाग लेती छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बाल संसद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नेतृत्व के गुणों से परिचित कराना, लोकतांत्रिक मूल्यों से अवगत कराना और उन्हें जिम्मेदारी का अनुभव कराना था। प्रतियोगिता में आंचल प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और परी तृतीय स्थान पर रही।
प्रधानाचार्य धर्मपाल सहारण ने छात्राओं को संसद की कार्यप्रणालियों और गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करती हैं और उन्हें भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती हैं।
कार्यक्रम के दौरान बाल संसद की गतिविधियों में विभिन्न प्रतिभागियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसका आयोजन प्राध्यापक स्वीटी, अजय और सुनीता के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर लेवल सिंह और रामनिवास ने भी छात्राओं को संबोधित किया और उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों के पालन तथा शिक्षा के महत्व पर प्रेरक संदेश दिए। छात्राओं ने बड़े-बड़े प्रश्न पूछकर और सुझाव देकर अपनी भागीदारी दर्ज करवाई। यह दृश्य वास्तविक रूप से भारतीय संसद के संचालन की झलक प्रस्तुत कर रहा था।