फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A truck full of paddy got stuck in the grain market

Kaithal News: अनाज मंडी में धंसा धान से भरा ट्रक

Thu, 11 Dec 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
A truck full of paddy got stuck in the grain market
कलायत। अनाज मंडी में मंगलवार देर रात मार्केट कमेटी की घोर लापरवाही उजागर हुई, जब रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के जर्जर लोहे के जाल वाले चेंबर में धान से भरा ट्रक धंस गया। यह हादसा रात्रि करीब 08:30 बजे हुआ, जब ट्रक का पहिया टूट चुके जाल वाले गड्ढे में जा फंसा।
विज्ञापन


ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि यह जर्जर जाल अक्सर दिखाई नहीं देता, जिससे वे बार-बार हादसे का शिकार हो रहे हैं। हादसे के समय आसपास कोई व्यक्ति या वाहन मौजूद नहीं था, इसलिए बड़ा जान-माल का नुकसान टल गया। मंडी में रोजाना किसानों और व्यापारियों का भारी आना-जाना रहता है, बावजूद इसके संबंधित अधिकारियों ने इस खुले खतरे को ठीक करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ट्रक ड्राइवरों और व्यापारियों ने गड्ढे पर लोहे का जाल लगाने के साथ सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। मार्केट कमेटी अध्यक्ष राजकिशन काका राणा ने कहा कि इस संदर्भ में जल्द कार्रवाई की जाएगी और चेंबर पर जल्द ही मजबूत जाल लगवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed