फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कर्मचारियों विरोधी नीतियों पर बिजली कर्मचारियों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

कर्मचारियों विरोधी नीतियों पर बिजली कर्मचारियों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Tue, 29 Jan 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों विरोधी नीतियों पर बिजली कर्मचारियों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों ने बैठक करके की नारेबाजी

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन की यूनिट ने राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर पिहोवा चौक स्थित बिजली घर परिसर में सोमवार को एक गेट मीटिंग की। मीटिंग की अध्यक्षता प्रधान इकबाल चंदाना व मंच संचालन यूनिट सचिव दिलबाग सैनी ने किया। इस बैठक में हड़ताल में भाग लेने के कारण सरकार द्वारा पदोन्नति रोकने, वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने व बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के आदेशों के विरोध किया। प्रधान इकबाल ने कहा कि अगर सरकार तानाशाही रवैये से पीछे नहीं हटती है तो यूनियन राज्य कार्यकारिणी के आदेशों पर कोई भी बड़ा कदम उठाने पर मजबूर होगी। यूनिट सचिव दिलबाग सैनी व बलराज धीमान ने भी सरकार की कर्मचारी विरोधी और दमनकारी नीतियों का विरोध किया। इस अवसर पर हरियाणा महासंघ के जिला प्रधान गांधी लेगा, राजेंद्र आहुजा, शशिपाल, ओमप्रकाश, जंगीर, तारिफ बलराज धीमान, राकेश, फूल सिंह, करण नैन, राजेश, जोध सिंह, कमल, सौरभ, शीशपाल, नीरज, राजेश छौत, भीम सिंह व सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed