फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   15 साल बाद हुई नई वार्डबंदी के अनुसार 13 वार्डों में पूंडरी नगर पालिका चुनाव के लिए 16 को डाले जाएंगे वोट

15 साल बाद हुई नई वार्डबंदी के अनुसार 13 वार्डों में पूंडरी नगर पालिका चुनाव के लिए 16 को डाले जाएंगे वोट

Fri, 23 Nov 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
15 साल बाद हुई नई वार्डबंदी के अनुसार 13 वार्डों में पूंडरी नगर पालिका चुनाव के लिए 16 को डाले जाएंगे वोट
15 साल बाद हुई नई वार्डबंदी के अनुसार 13 वार्डों में पूंडरी नगर पालिका चुनाव के लिए 16 को डाले जाएंगे वोट
विज्ञापन

कई वार्डों में नई कालोनियां जुड़ी, पुरानी हटीं, नई वार्डबंदी के अनुसार तालमेल बैठाना होगा उम्मीदवारों को
13 वार्डों में पूर्व पार्षद व कई नए उम्मीदवार
13 हजार 395 मतदाता चुनेंगे 13 पार्षद, पिछले चुनाव की मुकाबले 1300 वोट बढ़ीं
नेताओं का आशीर्वाद लेने में जुटे हैं उम्मीदवार
फोटो संख्या-41
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। 15 साल बाद नई वार्डबंदी के अनुसार पूंडरी नगर पालिका के 13 पार्षदों के लिए 16 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने तिथि की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पूंडरी चुनाव की रणभेजी बज गई है। इस चुनाव में 15 साल बाद हुई वार्डबंदी के तहत नए वार्डों में वोट डाली जाएंगी। जिसमें शहर की कई कालोनियां वार्डों में एक से दूसरे वार्ड में शिफ्ट हुई हैं। जिस कारण मतदाताओं को पहले अपने वार्ड की भी जानकारी लेनी होगी।
हांलाकि सभी वार्डों में चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्ड की जानकारी जुटा ली है और वे अपने-अपने राजनीतिक आकाओं से भी आशीर्वाद लेने में जुटे हैं। चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही पालिका चुनाव लडने के इच्छुक प्रत्याशियों में भी हलचल शुरू हो गई है। पुरा दिन शहर में चुनाव की तारीख की घोषणा को लेकर चर्चा बनी रही।
विज्ञापन

13 हजार 395 वोटर डालेंगे वोट : पूंडरी नगर पालिका में इस बार 13 हजार 395 मतदाता वोट डालेंगे। यहां कुल जनसंख्या 19 हजार है। इसमें से महिला मतदाता 6 हजार 205 व पुरुष मतदाता 7 हजार 190 हैं। पिछले चुनाव में करीब 12 हजार 800 के आस-पास वोट थे। नई वार्डबंदी में बनाए गए वार्डों में 800 से लेकर 1200 तक वोट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम होंगी चुनाव अधिकारी : एसडीएम कैथल कमलप्रीत कौर को पूंडरी नगर पालिका चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। वहीं तहसीलदार छोटू राम को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ये रहेगा शेड्यूल : नगरपालिका के सचिव बलबीर सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए कमेटी की तरफ से पूर्ण तैयारियां है। 16 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए एक दिसंबर से 6 दिसंबर तक नामांकन पत्र भरे जाने हैं, 7 दिसंबर को नामांकनों की छंटनी की जाएगी, 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय तय किया गया और उसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 16 दिसंबर को सुबह 7.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed