{"_id":"5a79f09d4f1c1baa1b8b5f7a","slug":"91517940893-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली दल ने किया जनसंपर्क अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली दल ने किया जनसंपर्क अभियान तेज
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। शिरोमणी अकाली दल बादल के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सौथा ने मंगलवार को हलके के गांव हरिगढ़ किंगन, लालपुर, बबुकपुर, स्यू माजरा व भाटियां सहित लगभग आधा दर्जन गांवों का दौरा किया। दौरे के दौरान गांव हरिगढ़ किंगन में नायब सिंह की अगुवाई में आयोजित की गई सभा में बोलते हुए प्रधान सरनजीत सिंह सौथा ने कहा कि जब से शिरोमणी अकाली दल ने अपने स्तर पर चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया है तभी से उन्हें जनता को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों का अकाली दल की तरफ हो रहे झुकाव से साफ पता चलता है कि अब तक सत्ता में रही कांग्रेस, भाजपा या इनेलो लोगों की जनभावनाओं पर खरी नहीं उतर पाई है। सौथा ने कहा कि प्रदेश में अब तक राज कर चुकी सभी पार्टियों ने समाज को जाति व धर्म के नाम पर बांट अपना उल्लू सीधा किया है, लेकिन शिरोमणी अकाली दल अब हर वर्ग व हर जाति को साथ लेकर चलेगी और सबको बराबर को मान सम्मान दिया जाएगा। अपने साथियों लीला राम, गुरदयाल सिंह, बलवान सिंह, गुरसेवक माजरी, बलकार सिंह, रामपाल, राज सिंह, पाल सिंह के साथ शिरोमणी अकाली दल में शामिल हुए नायब सिंह ने कहा कि वे पिछले लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए थे लेकिन पार्टी में बैठे नेताओं ने उन्हें केवल उपयोग किया है। सभा को पार्टी के प्रधान महासचिव सुखबीर मांडी व महासचिव गुरमीत सिंह पुनिया ने भी संबोधित किया।
काली दल ने किया जनसंपर्क अभियान तेज
फोटो नंबर-26