{"_id":"5a05f11c4f1c1bd7538bc925","slug":"91510338844-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी ने कर्मचारी पर लगाए जबरन वसूली के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी ने कर्मचारी पर लगाए जबरन वसूली के आरोप
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी ने कर्मचारी पर लगाए जबरन वसूली के आरोप
कलायत। कलायत अनाज मंडी में आढ़त का कार्य करने वाले एक व्यापारी ने मार्केट कमेटी सुपरवाइजर पर जबरन वसूली, लाइसेंस कैंसल करवाने व जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। सीएम और डीसी को दी गई शिकायत में व्यापारी नरेश कुमार ने आरोप लगाया कि वे अनाज मंडी मंडी में बाजरा, कपास व धान की खरीद करते हैं। मार्केट कमेटी का उक्त कर्मचारी उनकी दुकान से बाजरा के दो कट्टे लेकर चला गया। अगले दिन फिर से उनकी दुकान से बाजरा लेकर चला गया। जब उन्होंने उसके पैसे मांगे तो कर्मचारी नाराज हो गया। कर्मचारी ने उनका लाइसेंस कैंसल करने, मंडी में काम न करने देने तथा जान से मारने की धमकियां दीं, जिसकी उनके पास फोन रिकार्डिंग भी है। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी कलायत भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है तथा पूरी तरह से निरंकुश हो कर व्यापारियों का शोषण कर रही है। व्यापारी की बातें सुनने के बाद उपायुक्त ने मामले की सच्चाई जानने के लिए एसडीएम कलायत के नाम ऐपलिकेशन को मार्क कर दिया।