{"_id":"59fb5f414f1c1bee688b8d5e","slug":"91509646145-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय बाल उत्सव का रंगारंग आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय बाल उत्सव का रंगारंग आगाज
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय बाल उत्सव का रंगारंग आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में वीरवार को आयोजित राज्य स्तरीय बाल उत्सव प्रतियोगिताओं में जिले भर से पहुंचे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव शुभारंभ संतोष अत्रेजा व डीसी सुनीता वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। उद्घाटन अवसर पर जाट शिक्षण संस्था के विद्यार्थियों ने बैंड वादन, छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि तथा कार्यक्रम की अध्यक्षा ने इन विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। परिषद की तरफ से परिषद की मानद महासचिव संतोष अत्रेजा तथा डीसी सुनीता वर्मा को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रतिभागी टीमों द्वारा विभिन्न प्रदेशों की प्राचीन समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने पर दर्शकों द्वारा इन बच्चों का तालियों की गड़गड़ाहट से हौसला बढ़ाया गया।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव संतोष अत्रेजा ने कहा कि बेटा-बेटी समाज रूपी रथ के दो पहिए हैं। यदि रथ के दो पहियों में से एक पहिया भी लड़खड़ा गया तो संपूर्ण समाज लड़खड़ा जाएगा। समाज के संतुलन के लिए बेटा-बेटी का एक समान होना अनिवार्य है। यदि बेटी पीछे रह गई तो समाज भी पीछे रह जाएगा। संतोष अत्रेजा ने कहा कि आर्थिक विकास के साथ-साथ बच्चों में संस्कार भी अनिवार्य है।
जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्षा डीसी सुनीता वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव का जिला में राज्य स्तरीय बाल उत्सव प्रतियोगिता के प्रथम बार आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगराधीश सुशील कुमार, परिषद की एडोप्शन अधिकारी पूनम सूद, वरिष्ठ बाल कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश, निर्णायक मंडल के सदस्य, कार्यक्रम अधिकारी मलकियत सिंह, चरणजीत सिंह, जिला बाल कल्याण परिषद के आजीवन सदस्य, सभी प्रतिभागी टीमों के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस प्रकार रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम : जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर सिंह चौहान ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में द्वितीय समूह के अंतर्गत कक्षा 6 से 8वीं कक्षाओं की टीम नंबर 1 में सूरज स्कूल बावल रेवाड़ी की रवीना प्रथम, टीम नंबर 2 की सूरज स्कूल महेंद्रगढ़ नारनौल की किरण द्वितीय तथा टीम नंबर 19 की रॉकफोर्ड कान्वैंट स्कूल गुरुग्राम की खुशबु तृतीय स्थान पर रही। तृतीय समूह के अंतर्गत कक्षा 9वीं से 10वीं कक्षा तक के बच्चों में टीम नंबर 9 में इंडस पब्लिक स्कूल जींद की स्मृति प्रथम, टीम नंबर 2 में सूरज स्कूल महेंद्रगढ़ नारनौल की अंशिका द्वितीय तथा टीम नंबर 18 में रॉकफोर्ड कान्वैंट हाई स्कूल गुरुग्राम की भारती यादव तृतीय स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि क्लेमॉडलिंग प्रतियोगिता में प्रथम समूह के अंतर्गत पांचवीं कक्षा तक की टीम नंबर 9 में इंडस पब्लिक स्कूल जींद की रिदम प्रथम, टीम नंबर 3 में दयानंद मॉडल स्कूल फतेहाबाद के पवन कुमार द्वितीय स्थान पर तथा टीम नंबर 7 में शिक्षा निकेतन महेंद्रगढ़ की यदुवंशी तृतीय स्थान पर रही। द्वितीय समूह के अंतर्गत कक्षा 6 से 8वीं कक्षा तक की टीम नंबर 8 में सूरज स्कूल महेंद्रगढ़ नारनौल की निकिता प्रथम, टीम नंबर 9 में आरपीएस धारूहेड़ा रेवाड़ी के यश द्वितीय स्थान पर तथा टीम नंबर 7 में बीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलवल की इरितिका तृतीय स्थान पर रही।
- विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बिखेरा जलवा
- रेवाड़ी की रवीना रही रंगोली में प्रथम
फोटो नंबर- 12, 13, 14, 15, 16