{"_id":"59caa0774f1c1bb0538b4857","slug":"91506451575-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के संसाधनों की सुरक्षा के लिए योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के संसाधनों की सुरक्षा के लिए योजना
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘पानी के संसाधनों की सुरक्षा के लिए तैयार करें योजना’
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि प्रदेश में जल संसाधनों का रख-रखाव करने हेतु योजना तैयार की जाए। दक्षिण भारत के राज्यों में वॉटर बॉडिज के रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाता है। आगामी 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले स्वच्छता पखवाड़ा तथा मिशन अंत्योदय के बेस लाईन सर्वे को ऑनलाइन अपलोड की भी सभी तैयारियां की जाएं। प्रकृति के अनमोल संसाधन जल का बुद्धिमता पूर्वक प्रयोग करना होगा।
रस्तोगी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश भर के डीसी व एडीसी के साथ स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान की जाने वाली गतिविधियों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र पहले ही खुले में शौच मुक्त घोषित किए जा चुके हैं। इन क्षेत्रों को खुले में शौच मुक्त बनाए रखना है। सुनीता वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए वे इस बेस लाईन सर्वे के लिए ग्राम स्तर के नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ-साथ 28 सितंबर को 2 सत्रों में प्रशिक्षण भी प्रदान करवाया जाए। इस मौके पर एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, डीडीपीओ कंवर दमन सिंह, एनआरएलएम के देवेंद्र शर्मा, सरदारा राम सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।