फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कविता, गीत व नृत्य के माध्यम से मां के प्रति व्यक्त की भावनाएं

कविता, गीत व नृत्य के माध्यम से मां के प्रति व्यक्त की भावनाएं

Fri, 10 May 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
कविता, गीत व नृत्य के माध्यम से मां के प्रति व्यक्त की भावनाएं
कैथल। जिले भर में शुक्रवार को मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई। जिसमें बच्चों ने अपने माता पिता का सम्मान करने का संदेश दिया गया। इसी कड़ी में दिल्ली पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभा में जूनियर व सीनियर विंग के सभी बच्चों ने हिस्सा लिया और ममता की मूर्ति मां के प्रति अपनी भावनाओं को कविता, गीत, नृत्य आदि अलग-अलग तरीकों से प्रस्तुत कर सभी को मां के आदर का पाठ पढ़ाया। मुख्य अध्यापिका जसप्रीत मित्तल ने मां को बच्चों की सुरक्षा व लालन-पालन का प्रथम कवच बताया और उसकी भावनाओं को समझने की बात कही। प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने मां को भगवान का दर्जा दिया। स्कूल चेयरमैन सतीश बंसल ने कहा कि इस सुंदर संसार के दर्शन का मौका हमें मां ने ही दिया है।
विज्ञापन

वहीें एमडीएन ग्लोबल स्कूल ने मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति भावनाएं व्यक्त करते हुए सुंदर कार्ड बनाए। छोटे-छोटे बच्चों ने कविताएं प्रस्तुत की, जबकि कक्षा छठी से 12वीं तक के बच्चों ने मंच पर समूह नृत्य, एकल नृत्य, समूह गान व माता को समर्पित अच्छे-अच्छे गीत सुनाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल निदेशक डॉ. विनोद कुमार व निदेशिका निधि कांसल ने की। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्र्य शैलजा गुप्ता ने कहा कि भगवान की सबसे सुंदर सरंचना स्त्री के रूप में मां है। इस अवसर पर स्कूल का सारा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

उधर, इंडस पब्लिक स्कूल की जूनियर विंग में मदर्स डे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक सहारन, प्रधानाचार्य तनु पुनिया और मुख्याध्यापिका शालू गौतम द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर सुंदर कलाकृतियां अत्यंत आकर्षक व मन को मोह लेने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवन। गीता एसडी पब्लिक स्कूल में मदर्स डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढक़र भाग लिया। इस मौके पर सभी बच्चों ने अपने माता पिता के सम्मान में कवितांए, गीत, भाषण से अपने भाव प्रकट किए। इसके साथ ग्रीटिंग कार्ड बनाकर भी माता पिता सम्मान करने के लिए पे्ररित किया गया। इस अवसर पर स्कूल उप प्रधान आशा शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, राजेश मुंजाल, इंद्रजीत सरदाना सहित अन्य मौजूद रहे।

वहीं सीवन के गांव कांगथली के माता गुजरी पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ जुगलबंदी करते हुए माताओं ने केश सज्जा प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली एवं सलाद सज्जा प्रतियोगिता में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के बाद गायन एवं नृत्य में भी माताओं ने रंग जमा दिया। स्कूल संचालिका परविन्द्र कौर ने सभी का स्वागत किया। स्कूल की प्रधानाचार्य रीटा डेविड ने मां को भगवान तुल्य बताया और इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed