फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शहर में चारों ओर फैला है बिजली नामक मौत का जाल

शहर में चारों ओर फैला है बिजली नामक मौत का जाल

Wed, 12 Dec 2018 12:39 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
शहर में चारों ओर फैला है बिजली नामक मौत का जाल
साहब! घरों के ऊपर से गुजर रही हैं बिजली की हाई वोल्टेज तारें, लगता है डर
विज्ञापन

करनाल रोड पर 33 हजार वोल्टेज की तार के कारण हर समय रहता है हादसे का डर
बिजली की हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से शहर में हो चुकीं हैं चार मौतें

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में चारों ओर बिजली के तारों के रूप में मौत का जाल फैला है। बिजली हमारे के लिए जरूरी भी, लेकिन शहर में लगभग दो दशकों से बिजली की लाइनों में कोई सुधार नहीं किया गया है। कई कालोनियों में तो घरों से कुछ ही फुट की दूरी से ये लाइनें गुजर रही हैं। जिस कारण हर समय हादसे का डर बना रहता है। लोगों को अपने घरों की छतों पर जाए ही कई-कई माह गुजर जाते हैं। करनाल रोड से तो 33 हजार हाई वोल्टेज की लाइन गुजर रही है।
शहर में हो चुकी हैं चार मौतें : बिजली की तारों के कारण पिछले कुछ वर्षों में शहर में 4 मौतें हो चुकी हैं। इनमें चंदाना गेट पर एक किशोर की मौत हुई थी। इसके अलावा फ्रेंड्स कालोनी में भी तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। अब दो पत्रकार बिजली की लाइन की चपेट में आने से अकाल मौत का शिकार हो गए हैं। दुकानदारों बहादुर, विनय सहित अन्य ने बताया कि करनाल रोड पर 33 हजार वोल्टेज की तार गुजर रही है। इसके नीचे 11 हजार वोल्टेज की तार है। जिस कारण हर समय हादसों का डर बना रहता है। यहां कई लोग तारों की चपेट में आ चुके हैं। बिजली विभाग को चाहिए कि इन तारों को शिफ्ट करे या यहां प्लास्टिक कवर की हुई तारें डाली जाएं।
विज्ञापन

फोटो संख्या-25-26
वैष्णो कॉलोनी में कर्मबीर ढुल, प्रीतम सिंह, बलवान सिंह ने कहा कि उनके घरों के ऊपर से बिजली की तारें गुजर रही हैं। जिस कारण हर समय हादसे का डर रहता है। वे कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को आग्रह कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या-27 व 28
हर समय रहता है हादसे का डर : फ्रेंड्स कॉलोनी में गली नंबर 2 में सुरेश कुमार के मकान के ऊपर से तार गुजर रही है। यहां केलो देवी ने कहा कि यहां हर समय हादसे का डर बना रहता है। बिजली की तारें हाई वोल्टेज की हैं। जिससे बच्चों को ऊपर जाने से भी रोकते हैं। कहीं कोई हादसा ना हो जाए। इस बारे में वे जेई से लेकर एक्सईएन तक मिल चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं।
फोटो संख्या-29 व 30
छत पर जाए गुजर जाते हैं कई-कई माह : फ्रेंड्स कॉलोनी में ही भूपेंद्र सिंह के मकान के ऊपर से तार गुजर रही है। इसी प्रकार से रामकुमार, कृष्णा, शकुंतला, अमित की भी यही समस्या है। इन लोगों ने बताया कि यह समस्या बहुत पुरानी है। करीब 20 साल से वे यहां रह रहे हैं। यहां बिजली की लाइन कई घरों के ऊपर से जाती है। उन्हें तो अपने घरों की छत पर जाए ही कई-कई महीने बीत जाते हैं। बारिश के मौसम में तो डर रहता है कि कहीं पूरे भवन में करंट ना आ जाए। उन्हें डर के साए में जीवन बीताना पड़ रहा है।
सेक्टर 18 से हटाई तार को फ्रेंड्स कालोनी की लाइन से जोड़ दिया गया : सेक्टर 18 में भी बीचों-बीच बिजली की बड़ी लाइन गुजर रही थी। हुडा वासियों की मांग पर इसे सेक्टर 18 से हो तो हटा दिया गया, लेकिन फ्रेंड्स कॉलोनी से गुजर रही लाइन से जोड़ दिया गया। जिससे अब फ्रेंड्स कालोनी के लोगों को ज्यादा परेशानी हो गई है। इसको लेकर लोगों ने कोर्ट में भी केस किया है।

बिजली विभाग के एक्सईएन बीपीएस वधावन ने कहा कि शहर में कई जगहों से तारें गुजर रही हैं। जो आबादी होने से पहले निकाली गई थीं। इसके अलावा विभाग द्वारा इस बात का ध्यान रखा जाता है कि कहीं किसी की जान को कोई खतरा न हो। समय-समय पर इस संबंध में जानकारी जुटाई जाती है। तारों के कारण हादसे का उन्हें भी दुख है। लोगों से अपील है कि यदि किसी व्यक्ति को तार के निकट काम करना पड़े तो व विभाग को सूचित करे। ताकि उस क्षेत्र की बिजली बंद की जा सके और हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed