फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   वाजपेयी जी ऐसे प्रधानमंत्री रहे, जो अपनी कार्यशैली से न केवल पार्टी, बल्कि उसके साथ विपक्ष में भी प्रिय थे

वाजपेयी जी ऐसे प्रधानमंत्री रहे, जो अपनी कार्यशैली से न केवल पार्टी, बल्कि उसके साथ विपक्ष में भी प्रिय थे

Mon, 20 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
वाजपेयी जी ऐसे प्रधानमंत्री रहे, जो अपनी कार्यशैली से न केवल पार्टी, बल्कि उसके साथ विपक्ष में भी प्रिय थे
अपनी कार्यशैली से विपक्ष में भी प्रिय थे वाजपेयी
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने शोक सभा में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
फोटो नंबर-11 से 13
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर से भाजपा, आरएसएस कार्यकर्ताओं सहित अन्य विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने की।

कार्यक्रम के दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के 93 वर्ष के जीवन पर चर्चा की और उनकी उपलब्धियों के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि वाजपेयी ऐसे प्रधानमंत्री थे जो अपनी कार्यशैली के माध्यम से न केवल पार्टी बल्कि विपक्ष के भी प्रिय थे। हरियाणा वन विकास एवं निगम के चेयरमैन अरुण सर्राफ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की बोलने की शैली भी बड़ी मधुर थी। उन्होंने अपनी कई कविताओं के माध्यम से देश के लोगों को दीवाना बना दिया था। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री रामपाल राणा, आरएसएस पदाधिकारी नरेंद्र जिंदल, श्याम बंसल, किसान संघ के गुलतान नैन, उपाध्यक्ष शैली मुंजाल, कुमारी संगीता, विक्की शर्मा, ज्योति सैनी, रति राम, अजीत चहल जैसे अन्य सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed