{"_id":"5b7869d942c792462d133a9c","slug":"81534618073-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क जाम करने पर आठ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क जाम करने पर आठ आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क जाम करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ढांड में बिजली सप्लाई की बाधा को लेकर सड़क जाम करने के मामले में थाना ढांड पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विदित रहे कि उच्चाधिकारीयों के आदेश अनुसार इस प्रकार के जाम लगाकर राहगीरों के लिए परेशानी पैदा करने वाली जनता के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ताकि किसी भी बीमार व्यक्ति, परीक्षार्थी अथवा अन्य किसी जरूरी कार्य के लिए जा रहे राहगीरों को परेशानी न उठानी पड़े। पुलिस पीआरओ ने बताया कि थाना प्रबंधक ढांड इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र की अगुवाई में हेडकांस्टेबल मोहन लाल द्वारा एक मामले की जांच दौरान आरोपी रामकर्ण उर्फ कर्णा, दयाराम, रामकुमार उर्फ गोपी, कृष्ण कुमार, विक्रम उर्फ नानू, भूपेंद्र व हरदयाल सभी निवासी जाजनपुर तथा जिले सिंह निवासी डडवाना को दिनांक 3 जुलाई 2018 की सुबह जाजनपुर नहर के पास ढांड-पेहवा मार्ग पर जाम लगाने के आरोप तहत अनुसंधान में शामिल किया गया है।