फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बिना गेट पास के अनाज मंडी में निकल रही धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को एडीसी व तहसीलदार ने पकड़ा

बिना गेट पास के अनाज मंडी में निकल रही धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को एडीसी व तहसीलदार ने पकड़ा

Sun, 10 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
बिना गेट पास के अनाज मंडी में निकल रही धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को एडीसी व तहसीलदार ने पकड़ा
बिना गेट पास अनाज मंडी से निकल रही धान की ट्राली को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एडीसी शक्ति सिंह और तहसीलदार राकेश कुमार ने शनिवार देर शाम अनाज मंडी से बिना गेट पास धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली को निकालते वक्त पकड़ लिया। ट्राली चालक बिना गेट पास के ही धान की करीब 300 बोरियां लेकर जा रहा था। अनाज मंडी से बिना गेट पास के धान ले जाने की शिकायत एडीसी के पास पहले भी आ चुकी थी। बिना गेट पास के अनाज मंडी से धान ले जाना धान की चोरी माना जाता है और सरकार को भी आर्थिक नुकसान होता है। एडीसी ने मौके पर ही ट्राली को पकड़ा और उसे अनाज मंडी चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्राली चालक को पकड़ लिया और ट्रैक्टर-ट्राली को भरी धान सहित इंपाउंड कर दिया। इस मामले में मार्केट कमेटी के कर्मचारियों की मिलीभगत का अंदेशा भी लगाया जा रहा है। इंपाउंड की गई ट्रैक्टर-ट्राली तितरम मोड के पास स्थित एक मिल की बताई जा रही है, जिसे चालक मिल में लेकर जा रहा था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक व धान से भरी ट्राली को कब्जे में ले लिया है। इससे पहले पांच दिसंबर को एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भारी खामियां मिली। जिसको लेकर मार्केट कमेटी सचिव को कड़ी फटकार लगाई।
एडीसी ने पूछे गंभीर सवाल
जिसमें चारा मंडी से जब कर्मचारी हटा दिया गया था तो उसे दोबारा क्यों लगाया गया। वहीं जिस ठेकेदार का भूसा का ठेका रद हो गया था तो उसे भूसा उठाने क्यों दिया गया। उसी समय एडीसी को कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि बिना गेट पास के भी मंडी से धान की ट्रैक्टर-ट्राली निकाली जा रही है। जिस पर एडीसी ने मौके पर ट्रैक्टर-ट्राली का पकड़ लिया।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी से बिना गेट पास के ट्राली निकल रही थी। जब मौके पर पहुंचकर इसकी जांच की तो सही पाया गया। ट्रैक्टर-ट्राली के इंपाउंड कर दिया है। चालक को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। यह मार्केट कमेटी की फीस चोरी करने का मामला है। इसमें कमेटी के कर्मचारियों की भी मिलीभगत हो सकती है। मामले को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन शक्ति सिंह, एडीसी, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed