{"_id":"5a1f03d94f1c1b686a8b687a","slug":"81511982041-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में नंगी तारें, बदहाल हाईमॉस्क लाइट व साफ-सफाई पर डीसी की फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क में नंगी तारें, बदहाल हाईमॉस्क लाइट व साफ-सफाई पर डीसी की फटकार
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्क में बिजली के नंगे तार देख डीसी को लगा झटका
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी सुनीता वर्मा ने जवाहर पार्क में सुधार करवाने के बाद बुधवार हुडा सेक्टर 19 व 20 में बने पार्कों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई बड़ी खामियों पर अधिकारियों से जवाब मांगें। पार्क में नंगी पड़ी बिजली की तारें, बदहाल हाईमास्ट, शौचालयों व पेयजल के अभाव पर डीसी ने सवाल जवाब किए। साथ ही लोगों से बातचीत कर समस्याएं जानीं।
डीसी बुधवार सुबह दस बजे एसडीएम कमलप्रीत कौर, हुडा के जेई राजकुमार सहित विभिन्न कर्मचारियों के साथ सेक्टर 19 के ग्रीन बेल्ट में बने पार्क में पहुंची। यहां प्रवेश करते ही पार्क के प्रवेश द्वारों को पोस्टरों से अटा हुआ देखकर अधिकारियों को फटकार लगाई और गेट को साफ करवाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी पार्कों के नाम लिखने व पेंट करवाने को भी कहा। यहां बिजली के पिलरों से तारें बाहर निकली हुई मिलीं। उन्हें भी ठीक करने को कहा।
इस पार्क में हाईमास्ट की हालत खराब मिलीं। इसका मुख्य बॉक्स खुला हुआ था, तारें बाहर फैली थीं। जिस पर डीसी ने अधिकारियों से सवाल-जवाब किए।
इसके बाद पार्क में बनाए जा रहे ट्रैक का निरीक्षण किया। यहां डीसी ने ट्रैक की लंबाई व सामग्री के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही इसके निर्माण को शीघ्र पूरा करने को कहा। इस ट्रैक के निर्माण में 24 प्रकार का मटेरियल प्रयोग हो रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद डीसी ने 20 के पार्क का निरीक्षण किया। यहां गजीबो की छत की मरम्मत के आदेश दिए। उन्होंने सेक्टर 18 व 21 में भी सीवर के खुले मेन होलों को तुरंत ढकवाने के निर्देश दिए।
उखड़ी मिलीं टाइलें : डीसी ने इन पार्कों में गार्डन के लिए बनाए गए बिजली के छोटे पोलों को नागरिकों के बैठने के लिए तैयार करने के निर्देश दिए। कई जगह टाइलें उखड़ीं मिलीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सेक्टर 20 के पार्क में जॉगिंग ट्रैक के साथ लगे मिट्टी के ढेर को उठवाया जाए।
लाइटों के पिलरों पर डीसी को मिली नंगी तारे, दिए ठीक करवाने के आदेश : जिस समय डीसी पार्क का निरीक्षण कर रही तो उस समय यहां लगे लाइटों के पिलरों पर नंगी तारे हादसों को न्योता दे रही थी। जिस पर डीसी ने हुडा के जेई को फटकार लगाई और इसे जल्द ठीक करवाने के आदेश दिए।
मैडम यहां शौचालय व पेयजल नहीं है : पार्क में पहुंची एक महिला ने डीसी को कहा कि यहां शौचालय की भारी कमी है। साथ ही पीने का पानी भी नहीं हैं। ऐसे में घूमने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी होती है। डीसी ने अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि 25 अक्टूबर को निरीक्षण के दौरान हुडा के अधिकारियों को पार्कों में साफ-सफाई, फुटपाथ की मरम्मत, पौधों की कटिंग तथा पार्क में घास में पानी लगाने तथा लाइटें ठीक करवाने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि आज इन पार्कों में काफी बदलाव नजर आया है तथा नगर परिषद के अधिकारी इन सुविधाओं को बरकरार रखें। इस मौके पर हुडा के एसडीओ जगबीर आर्य, एक्सईएन राजकुमार व एसएल तनेजा, उपाधीक्षक सूबे सिंह मौजूद रहे।
- बदहाल हाईमास्ट, गंदगी और पार्क की बदहाली पर जिम्मेदारों को लगाई फटकार
- जवाहर पार्क के बाद नेशनल हाइवे की ग्रीन बेल्ट एवं सेक्टर 19 व 20 के पार्कों के सुधार के निर्देश
फोटो नंबर-5 से 10