फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अंडर ब्रिज के ऊपर बनाई गई सड़क धंसी, बाल-बाल बचें वाहन चालक

अंडर ब्रिज के ऊपर बनाई गई सड़क धंसी, बाल-बाल बचें वाहन चालक

Wed, 22 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
अंडर ब्रिज के ऊपर बनाई गई सड़क धंसी, बाल-बाल बचें वाहन चालक
अंडर ब्रिज के ऊपर बनाई गई सड़क धंसी, बाल-बाल बचे वाहन चालक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कैथल से सजूमा रोड पर जाने वाली सड़क पर बने अंडर ब्रिज के पास मंगलवार शाम अचानक सड़क धंस गई। सड़क करीब पांच फुट नीचे धंसने से रात के समय लोग मुश्किल से बड़े हादसे से बचे। इससे पहले भी एक बार अंडरब्रिज के पास सड़क धंस चुकी है। सड़क धंसने की सूचना पर सुबह पीडब्लूडी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे ओर स्थिति का जायजा।
सजूमा रोड पर जाने वाले राहगीर नरेश कुमार, सुनील कुमार, राजेश, संदीप, अशोक ने बताया कि वह रात को करीब 9 बजे वहां से वाहनों पर निकले थे। अचानक सड़क धंसने के कारण उनका वाहन अंदर गिरने से बच गया। उन्होंने बताया कि अचानक सड़क धसने की यह दूसरी घटना है। पहले ही अंडर ब्रिज के ऊपर सड़क धंस चुकी है। अगर रात को ऐसा होता है तो बड़ी घटना हो सकती है। लोगों संदेह है कि न तो बारिश हुई और न ही आस-पास पानी है फिर भी पांच-पांच फुट सड़क अचानक धंस रही है तो कहीं न कहीं निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

पीडब्लूडी विभाग के एक्सईन कुलदीप ने बताया कि आस-पास की कॉलोनी का पानी आता है। सामने रेलवे लाइन है। जहां से पानी नहीं निकल पाता है। जिस कारण सडक़ धंस सकती है। मैं बाहर था। मौके पर पहुंचकर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्लूडी के अधीक्षक अभियंता सुभाष ने बताया कि वह जिले में नए आए हैं। अभी तक यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो कारणों का पता लगाया जाएगा।

फोटो नंबर- 31 ओर 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed