फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अरनौली में 3 करोड़ रूपये की लागत से बने 33 केवी सब स्टेशन का उद्धाटन

अरनौली में 3 करोड़ रूपये की लागत से बने 33 केवी सब स्टेशन का उद्धाटन

Mon, 19 Jun 2017 12:17 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
अरनौली में 3 करोड़ रूपये की लागत से बने 33 केवी सब स्टेशन का उद्धाटन
अरनौली में 3 करोड़ रुपये की लागत से बने 33 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल ने देश व प्रदेश को आगे ले जाने के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। पिछले तीन वर्षों में किये गये अभूतपूर्व विकास कार्यों व योजनाओं से भारत विकसित व नये भारत का निर्माण हुआ है।

रविवार को गांव अरनौली में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 33 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन करने उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सब-स्टेशन के बन जाने से आसपास के लगभग दस गांवों को बिजली सप्लाई में फायदा मिलेगा। इसके अलावा गुहला हलका में 6 नए पावर हाऊस मंजूर करवाए गए है। विधायक ने कहा कि गांव अरनौली में भाजपा सरकार में अब तक गलियों, नालियों व अन्य विकास कार्यों के लिए लगभग 29 लाख रुपये मंजूर किए जा चुके है। सडक़ तंत्र को मजबूत करने के लिए कम्हेड़ी से अरनौली वाया बाऊपुर, सुगलपुर, नगांवा, कसौली, पपराला, छन्ना जटान सडक़ को चौड़ा व मजबूत करने के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने गांव अरनौली के विकास कार्यों के लिए 15 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। सभा में चेयरमैन जगीर सिंह व भाजपा कार्यकर्ता सूरता राम शर्मा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर नेत्रपाल शर्मा, मार्केट कमेटी सीवन के चेयरमैन संजय सैनी, लोक निर्माण के एसडीओ सुशांक, एएसडीई जगदीश, जेई अकाश दीप, सत्यवान लाठर, विजयपाल शर्मा, मंडल प्रधान मांगे राम जिंदल, पार्षद शीशपाल जिन्दल, अरनौली के सरपंच कशमीर सिंह, कुलवंत सिंह, जतिंद्र सिंह, शुभशेर सिंह, जतिन्द्र सिंह, गुरजंट सिंह, प्रदीप वर्मा, सीमा रानी, रमेश शर्मा, अमरीक नंबरदार, सुरेंद्र राणा, वाबा राणा, प्रगट सिंह, सुरेश प्रजापत, शमशेर सिंह, सतप्रकाश गर्ग, बंसी लाल व रजनीश गुप्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed