फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   73 lakh fraud in land purchase

जमीन की खरीद फरोख्त में 73 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
73 lakh fraud in land purchase
जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी, केस दर्ज
विज्ञापन

कैथल। चीका थाना अंतर्गत स्थित एक जमीन की खरीद-फरोख्त में 73 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक महिला व उसके पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में चीका निवासी राजेश कुमार ने कहा कि कैथल निवासी कैलाश रानी व उसके पुत्र अश्वनी कुमार ने कैथल रोड पर स्थित जमीन को उसे बेचने के बावजूद किसी अन्य को भी बेच दिया। कैलाश रानी ने इस जमीन में से पांच मरने व दो सरसाई जमीन 73 लाख रुपये में उसे बेच दी थी। इस जमीन की रजिस्टरी उसके नाम करवाई जानी थी। इससे पहले ही उसने जमीन की सारी कीमत 73 लाख रुपये वसूल ली। इसके बाद दोनों ने मिलकर इसी जमीन को किसी अन्य को भी बेच दिया। जबकि वह 2 1/2 मरले से ज्यादा की मालिक नहीं थी। उसने यह दोबारा से जमीन उसकी 73 लाख रुपये की राशि हड़पने के लिए बेची है। इसीलिए उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डंडे से हमला कर छीने थे बीस हजार
कैथल। चीका में एक व्यक्ति से कार में सवार तीन लोगों ने बीस हजार रुपये नकदी, फोन व अन्य सामान लूट लिया। डर के मारे उसने एक दिन बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चीका की हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह गांव भागल में भागल भूसला चौक पर पंजाबी करियाना के नाम से परचून की दुकान चलाता है। चार नवंबर को रात आठ बजे के बाद बीस हजार रुपये की राशि लेकर स्कूूटी पर चीका के लिए चला था। जैसे ही वह चीका-पिहोवा रोड पर हरियाणा टायल फेक्ट्री से थोड़ा आगे चीका की तरफ पहुंचा तो पीछे से एक सफेद रंग की गाड़ी स्विफ्ट आई। कार में सवार लोगों ने उससे आस-पास ढाबे के बारे में पूछा। वह उन्हें बताने के लिए जैसे ही स्कूटी को धीमा करने लगा तो आरोपियों ने उसकी स्कूटी के आगे कार को अड़ा दिया। जिस कारण वह नीचे गिर गया। इसके बाद कार में से उतरे तीन लोगों ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। तीनों ने उसे डरा धमका कर उसकी जेब से बीस हजार रुपये की राशि व उसका मोबाइल छीन लिया। इसके साथ-साथ वे उससे उसका टिफिन, दूध की डोली व स्कूटी की चाबी भी लेकर फरार हो गए। इसके बाद वह किसी तरह से अपने घर पहुंचा। उसने रात को किसी घबराहट की वजह से पुलिस में शिकायत नहीं दी। पुलिस ने रविवार को सूचना मिलने पर इस संबंध में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed