{"_id":"5c8165dfbdec2213e806ee7c","slug":"71551984095-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की तर्ज पर जिला में खुलेंगे 27 सीएनजी पंप, पंप की परियोजना के लिए 400 करोड़ रुपये की लागत से होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की तर्ज पर जिला में खुलेंगे 27 सीएनजी पंप, पंप की परियोजना के लिए 400 करोड़ रुपये की लागत से होगा काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की तर्ज पर जिले में खुलेंगे 27 सीएनजी पंप, परियोजना के लिए 400 करोड़ रुपये की लागत से होगा काम
कैथल। दिल्ली व एनसीआर की तर्ज पर अब जिला में भी सीएनजी पंप लगाए जाएंगे। जिससे जिला के लोगों द्वारा वाहनों पर पेट्रोल व डीजल पर खर्च होने वाले लाखों रुपये की बचत होगी। इसके लिए सरकार के ने गैस कंपनी को मंजूरी दे दी है। जिला में इंदप्रस्थ कंपनी की ओर से जिला में 400 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च करके जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। जिसको लेकर शुक्रवार को कोयल कॉम्प्लेक्स में कंपनी के अधिकारी व जिला प्रशासनिक अधिकारी कोयल कॉम्प्लेक्स में विधिवत रुप से इस परियोजना को शुरू करने की घोषणा करेंगे।
पानीपत से आएगी गैस की पाइपलाइन, एक वर्ष में होगी शुरुआत :
कंपनी के जनरल मैनेजर शिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस परियोजना में कैथल में वाया करनाल से पानीपत से गैस की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। शुुरुआत में एक वर्ष के भीतर शहर में एक गैस पंप लगाया जाएगा। इस दौरान पंप के लिए जगह चिन्हित की जाएंगी। इसके बाद 27 पंपों के निर्माण के लिए करीब आठ वर्ष का समय लग जाएगा।
पेट्रोल से 50, डीजल से 45 व एलपीजी से 20 प्रतिशत पड़ेगा सस्ता :
कंपनी के जनरल मैनेजर शिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि सीएनजी व पीएनजी पंपो के निर्माण के बाद यह सीएनजी लोगों को पेट्रोल से 50, डीजल से 45 व एलपीजी से 20 प्रतिशत सस्ती पड़ेगी।