फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिले में स्थापित होंगे 10 कस्टम हायरिंग सेंटर

जिले में स्थापित होंगे 10 कस्टम हायरिंग सेंटर

Thu, 10 Jan 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
जिले में स्थापित होंगे 10 कस्टम हायरिंग सेंटर
जिले में स्थापित होंगे 10 कस्टम हायरिंग सेंटर
विज्ञापन

जिलास्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक मेें लिया गया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी धर्मबीर सिंह की अध्यक्षता में कृषि विभाग की जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला में स्मैम योजना के तहत 10 कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार 80 प्रतिशत की दर से अधिकतम 8 लाख रुपये का अनुदान गांव स्तर पर योजना के तहत दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुक पंजीकृत किसान समूह 31 जनवरी 2019 को सायं 5 बजे तक सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं।

कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि डीसी धर्मवीर की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ष 2018-19 में जिला में 10 कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय के अनुसार कैथल खंड में 2, गुहला खंड में 3, कलायत खंड में 1, पूंडरी खंड में 1, सीवन खंड में 2 व ढांड खंड में एक कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने के लिए खंडवार लॉटरी के माध्यम से 10 गांवों का चयन आवेदन करने वाले पंजीकृत किसान समूह के पास 50 हॉर्सपॉवर का 2016 मॉडल या इससे ऊपर का ट्रैक्टर होना अनिवार्य है। फसल अवशेष न जलाने वाले किसान समूह को प्राथमिकता दी जाएगी। पहले से कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित गांवों के किसान समूह आवेदन नहीं कर सकेंगे। लॉटरी ड्रा द्वारा लाभार्थियों का खंड अनुसार चयन किया जाएगा। इन कृषि यंत्रों में पराली प्रबंधन हेतू स्ट्रा बेलर मशीन, हे रेक मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस बैठक में सहायक कृषि अभियंता पुरुषोत्तम लाल, जिला उद्यान अधिकारी डा. अंशुल आनंद, लीड बैंक मैनेजर रामकिशन कटारिया, प्रगतिशील किसान महेंद्र रसीना, कृषि विकास अधिकारी सज्जन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed