फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सड़क पर खड़े पानी से परेशान हो दुकानदारों ने लगाया जाम

सड़क पर खड़े पानी से परेशान हो दुकानदारों ने लगाया जाम

Tue, 19 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर खड़े पानी से परेशान हो दुकानदारों ने लगाया जाम
सडक़ पर खड़े पानी से परेशान हो दुकानदारों ने लगाया जाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। पूंडरी से पाई निर्माणधीन रोड़ पर गंदे नाले के खड़े पानी से परेशानी होकर दुकानदारों ने आधे घंटे तक सडक़ पर जाम लगाया। सडक़ का धीमी गति से चले रहे कार्य के रोष स्वरूप प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी ईश्वगर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने सडक़ निर्माण कर रहे ठेकेदार से बात कर पानी निकलवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग 2 महीने से पाई रोड पूंडरी में डिवाइडर और सडक़ बनाने का कार्य चल रहा है। जिसके लिए सडक़ के दोनों तरह नाले भी बनाए गए है। जिनमें सीवरेज का पानी भी चलता है। किसी कारण नाला टूटने से नाले का गंदा पानी निर्माणधीन सडक़ के बीचों-बीच खड़ा रहता है। जिससे उसमें पता ही नहीं चलता कि सडक़ कहां है और खड्डा कहां। पानी खड़ा रहने से सडक़ में दलदल भी बन चुकी है और हर रोज दर्जनों हैवी वाहन इसमें धंस जाते है और उन्हें हजारों रुपए खर्च कर क्रेन से वाहन निकलवाना पड़ता है। इसके अलावा आए दिन दुपहिया वाहन चालक इसके बीच में ही फिसलकर गिर जाते है। जिससे हर रोज वाहन चालक व सवारियां घायल हो रही है। इसके अलावा खड़े पानी के कारण दुकानदारों की सेल पर भी काफी फर्क पड़ चुका है।
दुकानदार राजू जांगड़ा, महिपाल, काला, रामनिवास, सुरज, सतीश, मक्खन, भूषण, सोनू, पवन, रामनिवास, अनिल कुमार, सुभाष, शेरू, शुभम, संजू व रामकरण ने बताया कि वे सडक़ के शीघ्र निर्माण व खड़े पानी की निकासी को लेकर नगरपालिका अधिकारी, पीडब्ल्युडी अधिकारी से लेकर जिला प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत करवा चुके है। जब कोई हल नहीं निकला तो मजबूरन उन्हें जाम लगाना पड़ा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र कोई समाधान नहीं होता है तो वे दोबारा फिर रास्ता जाम करेंगे।
विज्ञापन

सडक़ निर्माण कंपनी के कर्मचारी राहुल ने बताया कि सडक़ के साथ पब्लिक हैल्थ की पानी सप्लाई की लाइन व मार्केटिंग बोर्ड की सीवरेज लाइन दबी हुई है। दो दिन पहले जब वन विभाग का ठेकेदार पेड़ कटाई के बाद पेड़ों की जड़े निकालने का काम कर रहे थे, तो दोनों पाइप लाइनें टूटने से सडक़ पर पानी जमा हो गया। जिससे उनका कार्य भी अवरुद्ध हो गया है। जिसके बारे संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया।पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई सोहनलाल का कहना है कि पब्लिक हेल्थ व मार्केटिंग बोर्ड की सीवरेज लाइन टूटने के बाद उसका पानी सडक़ पर जमा हो गया और दोनों विभागों को सूचित कर पाइप लाइन ठीक करवाने में थोड़ा समय लग गया है। अब सडक़ से पानी निकलवाकर उनके खड्डों में मिट्टी रोड़ा डलवा दिया जाऐगा, ताकि वाहन चालकों व आम जनता को परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



सडक़ पर हो रहे आए दिन दुर्घटनाएं
फोटो नंबर- 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed