{"_id":"5a380b774f1c1bcf6d8b4dd6","slug":"71513622391-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 पार्षदों व पार्षद प्रतिनिधियों ने की रेखा सिंगला के आवास पर बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 पार्षदों व पार्षद प्रतिनिधियों ने की रेखा सिंगला के आवास पर बैठक
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद चेयरमैन के चुनाव के लिए 18 के समर्थन का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद कैथल के चेयरमैन के चुनाव के लिए पार्षदों में बैठकों का दौर जारी है। सोमवार को वार्ड नंबर 18 की पार्षद रेखा सिंगला के आवास पर 9 पार्षदों व उनके प्रतिनिधियों की बैठक पार्षद प्रतिनिधि विनोद शर्मा की अगुवाई में हुई। सभी ने चेयरमैन चुनाव के लिए एकजुटता रखने का फैसला लिया। इस बैठक में वार्ड नंबर 4 से पार्षद प्रतिनिधि संजय कुमार, वार्ड नंबर 7 से पार्षद प्रतिनिधि वरुण मित्तल, वार्ड नंबर 13 से पार्षद गौरव ढुल, 14 से प्रतिनिधि विनोद शर्मा, 18 से प्रतिनिधि प्रवीण सिंगला, 19 से प्रवीण कुमार, 20 से नरेश कुमार, 21 से नरेश मित्तल और 31 से प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार ने भाग लिया। विनोद शर्मा ने बताया कि सभी पार्षद शहर के विकास के लिए एकजुट हैं। उनके पास करीब 18 पार्षदों की सहमति हो चुकी है। अब शीघ्र ही डीसी महोदया से मिलकर चुनाव की तारीख का ऐलान करने की मांग की जाएगी। ताकि चेयरमैन का चुनाव कर शहर का विकास करवाया जा सके। इस संदर्भ में सोमवार को 9 पार्षदों व उनके प्रतिनिधियों ने बैठक करके एकजुटता का संकल्प लिया। साथ ही भाजपा की हिमाचल व गुजरात में हुई जीत पर जश्र भी मनाया। उन्होंने कहा कि शहर में कई तरह के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पार्षद भी अपने-अपने वार्डों में विकास करवाना चाहते हैं। इसीलिए अब पार्षद एकजुटता के साथ चेयरमैन का चुनाव करेंगे। उनके ग्रुप में 18 पार्षदों का समर्थन हासिल हो गया है। वरुण मित्तल ने कहा कि सभी पार्षद अब एकजुट हैं।
9 पार्षदों व पार्षद प्रतिनिधियों ने की रेखा सिंगला के आवास पर बैठक
चेयरमैन के चुनाव के लिए एकजुटता का फैसला लिया
भाजपा की जीत का जश्र भी मनाया
कहा-शीघ्र मिलेंगे डीसी से
फोटो संख्या-39