{"_id":"59cd41804f1c1b78548b4d5c","slug":"71506623872-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, सीकरी ने कौल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, सीकरी ने कौल को हराया
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, सीकरी ने कौल को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। पांच गांवों कौल, धेरडू, सेगरौली, साकरा, खेड़ी साकरा के बीच मां भगवती मंदिर साध वाला कुंआ के तत्वावधान में साकरा के खेल स्टेडियम में 10वीं ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल का शुभारंभ मंदिर के अध्यक्ष एवं महंत दूधादारी बाबा रामगिरी जी महाराज ने किया। बाबा ने खिलाडिय़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि खेल मनुष्य के शरीर को स्वस्थ रखता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में हार और जीत एक सिक्के के दो पहलु होते हैं। हार से खिलाड़ी को कभी भी घबराना नहीं चाहिए, बल्कि भविष्य में जीत के लिए ओर अधिक प्रयत्न करना चाहिए।
प्रतियोगिता में लगभग 60 टीमों ने भाग लिया।
खेल शुभारंभ में पहला मैच कौल व सीकरी की टीम के बीच हुआ। जिसमें सीकरी की टीम ने कौल को हराया। इसी तरह कुराड़ ने किवाना को, ज्वारा ने राय खेड़ी को, डीग ने सिंक को, मुदड़ी ने नगुरा को पराजित किया। कमेटी सदस्य शेर सिंह गोलन ने बताया कि विजेता टीम को 71 हजार रुपए उपविजेता टीम को 51 हजार रुपए की नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा। मंच का संचालन डा. सतपाल साकरा ने किया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका गुलाब सुनहेड़ी, सुभाष भागल, कोच रमेश शर्मा, पी.टी.आई. कर्म सिंह, चरण सिंह ने बखूबी निभाई। स्कोर के रूप में सरपंच ओमप्रकाश खेड़ी साकरा ने अपना भरपूर सहयोग दिया।
इस मौके पर सरपंच सेवा सिंह धेरडू, पूर्व सरपंच सतपाल साकरा, सरपंच जितेंद्र साकरा, पूर्व सरपंच होशियार सिंह, शेर सिंह गोलन, सुभाष गोलन, शिव कुमार संगरौली, शिल्ला संगरौली, कृष्ण कौल, बलवान सगवाल, जितेंद्र कौल, सुखविंद्र सूखा कौल, बबली रावण, बाबू राम कौल सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो नंबर- 25