{"_id":"597f82714f1c1b64238b4668","slug":"71501528689-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की छत गिरने के मामले में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की छत गिरने के मामले में किया प्रदर्शन
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर की छत गिरने के मामले में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। वार्ड नंबर 12 में एक व्यक्ति के मकान की छत गिरने के मामले में परिजनों ने एसडीएम कार्यालय सामने जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। जिस पर संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। भारी संख्या में युवा, बुजुर्ग व महिलाएं एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे व नारेबाजी शुरू कर दी। उपमंडल अधिकारी के न मिलने पर रीडर ओमप्रकाश ने पीड़ितों से ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रधानमंत्री आवास योजना में चल रहे फर्जीवाड़े की जांच की जाए और यह भी स्पष्ट किया जाए कि पीड़ित का आवेदन रद्द क्यों किया गया। इसके साथ साथ नगरपालिका द्वारा इसी योजना के तहत अस्वीकार आवेदनों को कूड़े के ढेर में फेंके जाने की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी ज्ञापन में की गई।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार प्रकाश चंद व कानूनगो ने तुरंत पीड़ित के घर का मौका मुआयना किया व पीड़ित परिवार से बात की। वहां भी अन्य लोगों ने अधिकारी के सामने आवेदन रद्द होने का दुखड़ा सुनाया।
नायब तहसीलदार प्रकाश चंद ने कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर कानूनगो करण सिंह के साथ मौका देख लिया है। मकान लाल डोरे में है या नहीं इसकी तसदीक पटवारी से करवा कर रिपोर्ट कर दी जाएगी।