{"_id":"68867810a6ea4eab33046696","slug":"700-policemen-managed-the-traffic-to-avoid-traffic-jams-kaithal-news-c-18-1-knl1004-702445-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जाम न लगे, 700 पुलिसकर्मियों ने संभाली यातायात की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जाम न लगे, 700 पुलिसकर्मियों ने संभाली यातायात की व्यवस्था
Mon, 28 Jul 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीईटी परीक्षा के दौरान जिले में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। दो दिनों तक 700 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती के चलते शहर जाममुक्त रहा और परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
पुलिस कर्मियों ने न केवल विभिन्न परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था संभाली, बल्कि शहर में आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए चौराहों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर यातायात का प्रभावी प्रबंधन किया। पिहोवा चौक सहित प्रमुख चौराहों पर पुलिस की तैनाती रही, जिससे भीड़भाड़ के बावजूद अव्यवस्था नहीं हुई।
दोनों दिनों में जिले में करीब 34 हजार परीक्षार्थी कैथल पहुंचे, जबकि 65 हजार से अधिक परीक्षार्थी जिले से बाहर गए। उनके साथ आने-जाने वाले अभिभावकों और निजी वाहनों के आवागमन के बावजूद शहर की यातायात व्यवस्था संतुलित बनी रही।
विज्ञापन
बस अड्डे के बाहर भीड़ नियंत्रण के विशेष प्रबंध किए गए। शहर में संचालित करीब 90 शटल बसों के आवागमन और स्थानीय वाहनों की आवाजाही के बीच पुलिसकर्मियों ने कुशलता से ट्रैफिक को नियंत्रित किया। ईआरवी, बाइक राइडर, होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिस की टीम ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई, जिससे आम जनजीवन भी बाधित नहीं हुआ।
हमारा प्राथमिक उद्देश्य परीक्षार्थियों को सुरक्षित, सुचारु और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना था, जिसमें जिला पुलिस पूरी तरह सफल रही है। -आस्था मोदी, एसपी